उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नगर निगम आयुक्त की सख्ती के चलते उदयपुर में बकाया नगरीय विकास कर वसूली को लगातार कारवाई जारी है। निगम ने आज बुधवार को फतहपुरा क्षेत्र में जनक वाटिका को सीज कर दिया।(Janak Vatika Fatehpura udaipur seized)
निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि फतहपुरा-पुला रोड पर स्थित जनक वाटिका का वर्ष 2007 से लेकर 2024 तक का निगम में 19 लाख 58 हजार 370 रूपए टैक्स बकाया है। टैक्स जमा करवाने राजकुमार ताराचंद पटेल को नोटिस दिया। उसके बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज जनक वाटिका को सीज किया गया। इस परिसर में वर्तमान में एक बैंकेट हॉल का निर्माण भी चल रहा। सीज की कारवाई के बाद अब पूरा परिसर निगम के कब्जे में आ गया है।(Janak Vatika Fatehpura udaipur seized)
लाखों की कमाई कर रहे हो, कुछ तो टैक्स जमा करवाओ
उदयपुर शहर में नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने वाले अधिकांश ऐसे लोग है जो खुद तो हर महीने लाखों की कमाई कर रहे है, लेकिन मानसिकता ऐसी बन चुकी है कि निगम में नियमानुसार टैक्स जमा नहीं करवाएंगे। आखिर ऐसा कब तक चलेगा।
हैरानी की बात तो यह है कि ऐसे कई बड़े बकायादारों ने वर्ष 2007 से अभी तक टैक्स के रूप में निगम में एक रूपया तक जमा नहीं करवाया। ऐसे में निगम आयुक्त के निर्देश पर राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर और सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में लगातार सीज की कारवाई की जा रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


