AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

हिन्दुस्तान जिंक की रामपुरा आगुचा माइंस में 40 लाख लीटर प्रतिदिन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 25, 2025
Reading Time: 1 min read
Hindustan Zinc Inaugurates water treatment plant at Rampura Agucha Mines capacity of 40 lakh litres per day


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक की ओर से रामपुरा आगुचा खदान में 40 लाख लीटर प्रतिदिन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया गया है। हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरूण मिश्रा ने इस अत्याधुनिक सुविधा का शुभारंभ किया। इससे रामपुरा आगुचा खदान की वाटर पॉजीटिविटी 3.2 से 5.5 गुना बढ़ गई है, जबकि शुद्ध जल के उपयोग में 40 प्रतिशत की कमी आई है, जिससे सालाना 125 करोड़ लीटर जल की बचत हुई है। (Hindustan Zinc Inaugurates water treatment plant at Rampura Agucha Mines capacity of 40 lakh litres per day)

इस अवसर पर कंपनी सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि यह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट विश्व का अपनी तरह का पहला ऐसा प्लांट है जो कि भूमिगत खदान के लिए संचालित होगा। वेदांता हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जल के महत्व को सर्वोपरी रखते हुए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। हमने लगभग सभी संयंत्रों में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्रणाली शुरू की है।

सामुदायिक पहल ग्राउंड वाटर रीचार्ज को बढ़ाएगी

अपनी परिचालन प्रतिबद्धताओं के साथ ही हिन्दुस्तान जिंक ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज को बढ़ाने और ग्रामीण जल पहुंच में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर सामुदायिक जल पहल कर रहा है। भीलवाड़ा जिले के आगुचा में, हिन्दुस्तान जिंक ने आगुचा पंचायत में तालाब जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया है। यह परियोजना गांवों में पानी की उपलब्धता बढ़ाएगी और लगभग 25 हजार लोगों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी। हिंदुस्तान जिंक ने भीलवाड़ा जिले में चार ब्लॉक में बड़े पैमाने पर कृत्रिम भूजल पुनर्भरण परियोजना शुरू की है।

यह भी पढ़ें : बीते वर्ष हिंदुस्तान जिंक ने 1800 करोड़ लीटर पानी रीसाइकिल किया

Tags: ar live newshindustan zincHindustan Zinc Inaugurates water treatment plantHindustan Zinc Rampura Agucha Mineslatest news in hindiudaipurUdaipur newsudaipur news updatewater treatment plant

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .