AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

हिंदुस्तान जिंक ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए एआई सोल्यूशन लागू किया

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 25, 2025
Reading Time: 1 min read
Hindustan Zinc deploys first-of-its-kind AI solution for enhancing Workplace Safety


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक ने अपने परिचालन में डिटेक्ट एआई, एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संचालित कैमरा निगरानी प्रणाली लागू की है। एडवांस्ड एआई संचालित प्रणाली का लाभ उठा मानवीय हस्तक्षेप को समाप्त कर हिन्दुस्तान जिंक कार्यस्थल सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ा रहा है। Hindustan Zinc deploys first-of-its-kind AI solution for enhancing Workplace Safety

यह अत्याधुनिक कंप्यूटर विजन और मशीन लर्निंग-आधारित सुरक्षा निगरानी प्रणाली मौजूदा आईओटी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स सक्षम निगरानी बुनियादी ढांचे के साथ सहजता से एकीकृत होती है, जिससे मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता कम हो जाती है। रीयल टाइम इमेज और वीडियो एनालिसिस, डीप लर्निंग मॉडल और एज कंप्यूटिंग का उपयोग कर यह सुरक्षात्मक उपकरण दिशा-निर्देशों की पालना कराने, अनधिकृत कर्मियों की पहुंच और ऊँचाई पर काम करने के प्रोटोकॉल का पता लगाता है।

तकनीकी उपयोग से मानवीय हस्तक्षेप 50 प्रतिशत तक कम किया

हिन्दुस्तान जिंक ने एआई, मशीन लर्निंग, कंप्यूटर विजन, ड्रोन तकनीक, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और ऑगमेंटेड रियलिटी वर्चुअल रियलिटी जैसी तकनीकों के जरिए संभावित अवसरों को अनलॉक किया है। रामपुरा आगुचा, सिंदेसर खुर्द, राजपुरा दरीबा, जावर और कायड़ सहित खनन स्थलों में इस अत्याधुनिक तकनीक को एकीकृत कर, हिन्दुस्तान जिंक ने परिचालन दक्षता को 20-30 प्रतिशत तक बढ़ाया है, जबकि मैन्युअल हस्तक्षेप की आवश्यकता को लगभग 50 प्रतिशत तक कम किया है।

मेन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में एआई की भूमिका पर बल देते हुए हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि हमने सतत और जिम्मेदार विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए अपने संचालन में तकनीकी उत्कृष्टता और स्वचालन को शामिल किया है। हमारा लक्ष्य मैनुअल हस्तक्षेप को खत्म करना और एआई, एमएल, आईआईओटी, कंप्यूटर विजन जैसी उन्नत तकनीकों के साथ अपनी प्रक्रियाओं को स्वचालित करना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsHindustan Zinc deploys AI solutionHindustan Zinc deploys first-of-its-kind AI solution for enhancing Workplace Safetylatest news in hindiudaipurUdaipur newsudaipur news updateVedanta Hindustan Zinc

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .