AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

पंख फैशन शो में आदिवासी युवतियों ने खुद के बनाए परिधान पहन स्टेज पर की रैंप वॉक

Lucky Jain by Lucky Jain
March 24, 2025
Reading Time: 1 min read
vikalp sansthan Pankh fashion show tribal girls ramp walk with their self stitched designer dresses in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विकल्प संस्थान की ओर से आयोजित फैशन शो में ड्रेस डिजायनर युवतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विकल्प संस्थान की ओर से नगर निगम के दीन दयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित हुए फैशन शो पंख में जब ग्रामीण आदिवासी क्षेत्र की आर्थिक रूप से कमजोर युवतियां खुद के बनाए परिधानों में स्टेज पर उतरीं तो वहां मौजूद दर्शकों को चौंका दिया। युवतियों ने खुद से बनाए बेहद खूबसूरत परिधानों को पहनकर स्टेज पर रैंपवॉक कर आत्मविश्वास का परिचय दिया और संदेश दिया कि अब उनकी आर्थिक स्थिति या उनका परिवेश उन्हें आगे बढ़ने से रोक नहीं सकता। vikalp sansthan Pankh fashion show tribal girls ramp walk with their self stitched designer dresses in udaipur

विकल्प संस्थान की निदेशक उषा चौधरी ने बताया कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उनकी संस्थान की ओर से ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में पंख सेंटर चलाए जा रहे हैं, इन सेंटर्स पर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और युवतियों के लिए परिधानों की सिलाई सहित अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पंख सेंटर्स पर परिधानों की सिलाई करना सीख कई महिलाएं और युवतियां आत्मनिर्भर बनी हैं, इन्हीं में से 40 युवतियों ने पंख द्वारा आयोजित फैशन शो में हिस्सा लिया।

तीन कैटेगरी गाउन, लहंगा और पारंपरिक परिधान पोशाक में हुआ फैशन शो

तीन कैटेगरी गाउन, लहंगा और पारंपरिक परिधान पोशाक में हुए फैशन शो में युवतियों ने खुद के द्वारा बनाए परिधानों को पहनकर स्टेज पर रैप वॉक कर अपने-अपने परिधानों का प्रदर्शन किया। इस दौरान निर्णायक दल द्वारा पूछे गए सवालों का सभी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। खासबात यह थी कि इनमें से ज्यादातर युवतियां तो पहली बार स्टेज पर आयी थीं, ऐसे में निर्णायकदल और अतिथिगणों ने सभी ड्रेस डिजायनर युवतियों की सराहना की।

कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक संजय जोशी ने विकल्प संस्थान की इस पहल की सराहना की और कहा ग्रामीण-आदिवासी क्षेत्र की बच्चियों को ऐसे मंच मिलना बहुत बड़ी बात है और यहां इन बच्चियों ने जितने उत्साह के साथ अपने बनाए परिधान प्रदर्शित किए हैं, यह वाकैय काबिले तारीफ है। vikalp sansthan Pankh fashion show tribal girls ramp walk with their self stitched designer dresses in udaipur

यह रहे विजेता : परिधानों की खूबसूरती और पारंगत सिलाई के अनुसार बनीं विजेता

  • लहंगा कैटेगरी में सभी युवतियों ने खुद के सिले हुए लहंगे पहनकर रैंप वॉक किया था। इसमें निशा जाट विनर बनीं हैं, वहीं सीता प्रजापत फ्रर्स्ट रनरअप और अंजली सैकंड रनरअप रहीं।
  • गाउन कैटेगरी में युवतियों ने खुद की बनायी पार्टी गाउन और वनपीस ड्रेस पहनकर वॉक किया। इसमें कमला मेघवाल विजेता बनीं, वहीं योगेश्वरी सुथार फ्रर्स्ट और मंजू सैकंड रनरअप रहीं।
  • पारंपरिक परिधान पोशाक कैटेगरी में पूनम विनर बनीं, वहीं जशोदा मेघवाल ने फ्रर्स्ट रनरअप और उर्मिला राजपूत ने सैकंड रनरअप रहीं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiNGO in UdaipurRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updatevikalp NGO Udaipurvikalp sansthan Pankh fashion showvikalp sansthan Pankh programvikalp sansthan udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .