उदयपुर। गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के पीरियोडॉन्टिक्स और पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग ने वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया। कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल डॉ बालाजी मनोहर के निर्देशन में किया गया था। डॉ बालाजी ने छात्रों को विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। World Oral Health Day : Geetanjali Dental and Research Institute free dental checkup camp
इस अवसर पर टूथब्रश पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया था। नाटक का उद्देश्य लोगों में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इसके साथ ही संस्थान ने 27 मार्च तक एक सप्ताह के लिए निशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया है।


