AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हाथियों के हमले से देश में 3 साल में 1783 लोग हुए हताहत

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 21, 2025
Reading Time: 1 min read
human elephant conflict in india


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विभिन्न कारणों और मानवीय गतिविधियों से 341 हाथियों को भी पहुंचा नुकसान

देवेंद्र शर्मा,उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। भारत में पिछले तीन वर्षों में हाथियों के हमले से कुल 1783 लोग हताहत हुए है। इसमें सबसे ज्यादा घटनाएं वर्ष 2023-2024 में हुई है। इन तीन वर्षों में विभिन्न कारणों से 341 हाथी भी घायल हुए है। इनमें 11 हाथियों को जहर देने और 27 हाथियों के अवैध शिकार के मामले भी सामने आए है।(human elephant conflict india)

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं के रूप में भारत के विभिन्न राज्यों में वर्ष 2021-2022 में कुल 549 लोग हताहत हुए। वर्ष 2022-2023 में 605 लोग और वर्ष 2023-2024 में हाथियों के हमले के कारण भारत में कुल 629 लोग हताहत हुए है। मंत्रालय से प्राप्त जानकारी अनुसार इन तीन वर्षों में रेल से टकराने की घटनाओं में वर्ष 2021-2022 में कुल 15 हाथी घायल हुए है। वर्ष 2022-2023 में 15 और वर्ष 2023-2024 के दौरान भारत में रेल से टकराने से 17 हाथी घायल हुए है।(human elephant conflict india)

हाथियों को बिजली के झटके भी लगे, अवैध शिकार और जहर देने की घटनाएं भी हुई

देश भर के विभिन्न राज्यों में इन तीन वर्षों में बिजली के झटके लगने से भी कुल 256 हाथी घायल हुए है। वर्ष 2021-2022 में 62 हाथी घायल हुए है। वर्ष 2022-2023 में 100 और वर्ष 2023-2024 में 94 हाथी बिजली के झटके लगने से घायल हुए है। मंत्रालय से प्राप्त जानकारी अनुसार तीन वर्षों में भारत में हाथियों के अवैध शिकार की 27 घटनाएं हुई। वर्ष 2021-2022 में 4, वर्ष 2022-2023 में 14 और वर्ष 2023-2024 में 9 हाथियों का अवैध शिकार हुआ। इन तीन वर्षों में कुल 11 हाथियों को जहर देने के मामले भी सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा घटनाएं वर्ष 2022-2023 के दौरान हुई।

human elephant conflict

हाथियों के संरक्षण के लिए सरकारी प्रयास

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राज्य वन विभागों से समन्वय से देश के हाथी की आबादी वाले 15 राज्यों में 150 हाथी गलियारों का जमीनी सत्यापन किया है। राज्य सरकारों और संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन को हाथी गलियारों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिया है। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से आमजन को सर्तक और जागरूक भी किया जा रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: human elephant conflict indialatest news in hindiMinistry of Environment and Climate Changenational newsrajasthan newswildlife news indiaमानव हाथी संघर्ष

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .