AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दुकान से 50 लाख की चांदी चुराने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार: 48 किलो चांदी बरामद

Lucky Jain by Lucky Jain
March 20, 2025
Reading Time: 2 mins read
udaipur police bust theft gang, arrest three accused of theft and recovered silver worth rs 50 lakhs


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर ही निकला चोर : दुकान के सामने विश्रांतिगृह में बैठकर पूरे दिन रखता था नजर, बाइक इंडीकेटर से पकड़ा गया गिरोह

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के कानोड़ में अनुपम इलेक्ट्रिकल दुकान से चोरी हुए 50 किलो चांदी के जेवर मामले में पुलिस ने खुलासा कर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बड़ी उपलब्धि यह भी है कि पुलिस ने चोरी हुई 50 किलो चांदी में से करीब 48 किलो चांदी के जेवर बदमाशों की निशानदेही पर बरामद कर लिए हैं। चोरी की गयी चांदी की कीमत करीब 50 लाख रूपए आंकी जा रही है। एक बदमाश फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। udaipur police bust theft gang, arrest three accused of theft and recovered silver worth rs 50 lakhs

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि उदयपुर के सिसोदिया का गुड़ा, भींडर निवासी लक्ष्मण लाल रावत (20) पुत्र लोगर रावत, ब्रह्मपुरी कानोड़ निवासी कालुलाल भोई (45) पुत्र भंवरलाल और रेलमहुड़ी लसाड़िया निवासी किशनलाल मीणा (19) पुत्र बापु मीणा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं। कालुलाल भोई कानोड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है, वहीं लक्ष्मण लाल मीणा भी शातिर बदमाश है और 007 गैंग का सक्रिय सदस्य है। 48 घंटों में इस वारदात के खुलासे में एडि.एसपी अंजना सुखवाल, डीएसपी राजेन्द्र सिंह जैन के नेतृत्व में थानाधिकारी मुकेश कुमार खटीक, कांस्टेबल चेतन प्रकाश और अमित की विशेष भूमिका रही है।

दुकान के सामने विश्रांतिगृह पर बैठकर करता था रैकी

हिस्ट्रीशीटर कालु अक्सर व्यापारी लक्ष्मीलाल मेहता की दुकान के सामने विश्रांति गृह में बैठता था और दुकान पर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखता था। कालु को पता था कि व्यापारी लक्ष्मीलाल लोगों के जेवर गिरवी रखकर ब्याज पर रूपए देने का काम करता है और उसके यहां आए दिन लोग जेवर गिरवी रखने आते हैं। इसलिए उसने गिरोह में अन्य साथियों को जोड़ा और पूरी प्लानिंग के साथ चोरी का अंजाम दिया।

जमराबीज समारोह का दिन चोरी के लिए चुना, क्यों कि उस दिन पुलिस व्यस्त रहती है

डीएसपी राजेन्द्र सिंह जैन ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर कालू भोई बहुत ही शातिर है। उसे इस बात की जानकारी थी कि मेनार में धुलंडी के अगले दिन प्रसिद्ध जमराबीज समारोह होगा। जिसकी व्यवस्था में बड़े स्तर पर पुलिस तैनात होती है। बदमाशों को लगा कि मेनार में ड्यूटी होने से कानोड़ कस्बे में लोगों सहित पुलिस की आवाजाही कम होगी। इसीलिए कालु ने चोरी के लिए उसी रात को चुना, जिस दिन मेनार में जमराबीज समारोह था।

उस रात बदमाश चोरी करने के लिए बाइक से आए थे। हिस्ट्रीशीटर कालु सहित चारों बदमाश दुकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी कर क्षेत्र से निकल ही रहे थे कि पुलिस की गश्त कर रही गाड़ी उन्हें आती दिखायी दी, तो वे घबराकर बाइक वहीं छोड़कर पैदल-पैदल फरार हो गए। ये बाइक तो चोरी की थी, लेकिन चोरी की इस बाइक में बदमाश ने इंडीकेटर बदलवाया था, इसी इंडीकेटर से पुलिस को सुराग मिला। इंडीकेटर बदलवाते समय बदमाश मैकेनिक की दुकान पर अपना नंबर छोड़ गया था, इसी नंबर के सहारे पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर गिरोह को धरदबोचा।

चोरी हुए थे 50 किलो चांदी के जेवर, पुलिस को बताए 150 किलो चांदी और 20 तोला सोने के जेवर

व्यापारी लक्ष्मीलाल मेहता की दुकान से 15 मार्च की रात चोरी होने के बाद उसने 16 मार्च सुबह पुलिस सहित सभी को बताया कि उसकी दुकान से करीब 150 किलो चांदी और 20 तोला सोने के जेवर चोरी हुए हैं। पुलिस ने जब बदमाशों को पकड़ पूछताछ की तो उन्होंने कबूला कि सिर्फ चांदी चोरी की थी, सोना चोरी नहीं किया था। इस पर पुलिस ने व्यापारी को बुलाया तो उसने कहा कि सच्चाई बतायी कि करीब 100 किलो चांदी के जेवर और 20 तोला सोने के जेवर बाद में दुकान के अंदर ही मिल गए थे, वे चोरी नहीं हुए थे। करीब 50 किलो चांदी के जेवर ही चोरी हुए थे।

ग्रामीणों में चर्चा है कि अगर पुलिस इस वारदात का खुलासा नहीं कर पाती तो 100 किलो चांदी और 20 तोला सोने के जेवर भी चोरी ही रहते, जो व्यापारी को मिल गए थे। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा कर अप्रत्यक्ष रूप से जेवर गिरवी रखने वाले लोगों को भी राहत दी है।

किसी ने कुएं में फेंककर तो किसी ने गड्ढा खोदकर चोरी के जेवर छुपाए

चोरी के बाद चारों बदमाशों ने चुराए गए जेवरातों का बंटवारा किया। एक ने अपने हिस्से के जेवर खेत पर कटी हुयी गेहूं की फसल के बीच तो दूसरे ने जमीन में गड्ढा खोदकर, तीसरे ने देवरे के नीचे पत्थरो में और चौथे कालुलाल भोई ने 100 फीट गहरे सूखे कुए में फेंक चोरी के जेवर छुपा दिए और फिर जंगलों में छुप गए। पुलिस कांस्टेबल दशरथ जेवर बरामद करने के लिए हिम्मत दिखाते हुए पुलिस टीम की मदद से कुएं के अंदर उतरा और जेवर बरामद किए।

udaipur police bust theft gang, arrest three accused of theft and recovered silver worth rs 50 lakhs

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur kanor policeudaipur kanor police thanaudaipur kanore policeUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police arrest three accused of theft and recovered silver worth rs 50 lakhsudaipur police bust theft gang

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .