उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बकाया नगरीय विकास कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने गुरूवार को एक बार फिर सख्ती दिखाई। निगम की टीम ने आज बापूबाजार-बैंक तिराहा, हाथीपोल-चेतक मार्ग और पुला क्षेत्र में सीज की कारवाई की।(Udaipur nagar nigam UD Tax)
निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि बापूबाजार-बैंक तिराहा क्षेत्र में संदीप खतुरिया और मुकेश खतुरिया का नगर निगम में 579317-579317 रूपए नगरीय विकास कर बाकी है। नोटिस के बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने पर सीज की कारवाई की गई। इनकी बिल्डिंग सीज की गई। इस बिल्डिंग में रेस्टोरेंट, सिटी क्लब और बार चल रहा है। (Udaipur nagar nigam UD Tax)
हाथीपोल-चेतक मार्ग पर लोहा बाजार में सिंघवी भवन, फतहलाल सोहनलाल का निगम में 830456 रूपए नगरीय विकास कर बाकी है। नोटिस देने के बावजूद भी टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज इनकी आठ दुकानें और एक गोदाम को सीज किया गया। राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर और सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल के सुपरविजन में पुला क्षेत्र में एक गोदाम को भी सीज किया गया।
निगम आयुक्त ने बताया कि बकाया नगरीय विकास को लेकर निगम की कारवाई लगातार जारी है। सीज की यह कारवाई मार्च के बाद भी जारी रहेगी। जनहित और निगम हित में फिलहाल बड़े बकायादारों पर कारवाई की जा रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


