AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: 4.61 लाख की रिश्वत लेते वन अधिकारी और वनरक्षक गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
March 18, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur ACB Arrest forest officer and forest guard for taking bribe in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डीएफओ और सीसीएफ के नाम पर भी मांगी रिश्वत : 34.43 लाख के बिल पर 12.40% कमीशन

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) उदयपुर की इंटेलीजेंस यूनिट ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए उदयपुर वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी धीरेन्द्र सिंह और फॉरेस्ट गार्ड अब्दुल रऊफ को 4 लाख 61 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फॉरेस्ट ऑफिसर परिवादी से यह रिश्वत राशि उसके बिल पास करने की एवज में 12.40 प्रतिशत कमीशन के रूपए में वसूल रहे थे। धीरेन्द्र सिंह उदयपुर वन विभाग के पश्चिम वन मंडल में क्षेत्रीय वन अधिकारी और और अब्दुल रऊफ (रूआब) वनरक्षक पद पर तैनात है। udaipur ACB arrest forest officer and forest guard for taking bribe

एसीबी डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि परिवादी ने एसीबी इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर को शिकायत दी थी कि उसकी फर्म को उदयपुर वन क्षेत्र कालामंगरा-सी व बोरमाल-सी क्षेत्र में मृदा कार्य और लवकुश वाटिका में गार्ड चौकी व टिकिट विंडो का वर्कऑर्डर मिला था, जिस पर उसकी फर्म द्वारा उक्त अलग-अलग क्षेत्र में कार्य करवाये जा रहे हैं। वर्तमान समय तक जितना काम करवा जा चुका है, इन कार्यों के बिल पास करवाने की एवज में परिवादी से रिश्वत मांगी जा रही है।

34.43 लाख रूपए के बिल पर मांगी 12.40 प्रतिशत कमीशन रिश्वत

एसीबी डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि परिवादी ने वन विभाग से भौतिक सत्यापन करवाने के पश्चात् अलग-अलग राशि के बिल पेश किये गये थे, जिसकी कुल राशि 34 लाख 43 हजार रूपये है। इन बिलों को पास करने की एवज में क्षेत्रीय वन अधिकारी धीरेन्द्र सिंह परिवादी से कुल 12.40 प्रतिशत कमीशन रिश्वत डीएफओ मुकेश सेनी, सीसीएफ सेडूराम यादव के नाम से व स्वयं और अधीनस्थ स्टाफ के लिये मांग कर परेशान कर रहे हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने परिवादी से यह तक कह दिया कि 12.40 में से 10.60 प्रतिशत रिश्वत राशि तो अधिकारियों के पास जाएगी।

एसीबी टीम ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन किया। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज एसीबी निरीक्षक डॉ. सोनू शेखावत के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पुत्र रामगोपाल सिंह और फॉरेस्ट गार्ड अब्दुल रउफ रूआब पुत्र अब्दुल रज्जाक को 4 लाख 61 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में उच्च अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscorruption in forest departmentforest deepartment udaipur rajasthanForest Departmentlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur ACBudaipur ACB arrest forest officer and forest guard for taking bribeUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .