विभिन्न मांगों को लेकर पुलिस कर्मियों में है नाराजगी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। होली और धुलंडी पर्व पर पुलिस कानून व्यवस्था संभालती है। धुलंडी के अगले दिन पुलिस अधिकारी और जवान सामूहिक रूप से धुलंडी की मस्ती में रंगे नजर आते है, लेकिन इस बार उदयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में पुलिस कर्मी आज होली नहीं खेल रहे है। कारण यह कि समय पर प्रमोशन, वेतन विसंगति और साप्ताहिक अवकाश जैसी वाजिब मांगों पर राज्य सरकार लंबे समय से ध्यान नहीं दे रही है।(Rajasthan Police Holi 2025)
पुलिस कर्मियों के विरोध स्वरूप होली नहीं खेलने से आज उदयपुर स्थित पुलिस लाइन में विरानी छायी रही। हालांकि यहां रंग-गुलाल सहित होली की मस्ती के लिए तमाम व्यवस्थाएं की गई, लेकिन होली खेलने वालों की कमी के चलते आज पुलिस लाइन में हर साल जैसी रंगत की जगह विरानी ही विरानी छायी रही। हालांकि प्रदेश के कुछ जिलों में आज पुलिस कर्मी होली खेल रहे है।(Rajasthan Police Holi 2025)

बहिष्कार नहीं, वाजिब मांगों के लिए विरोध और नाराजगी
पुलिस कर्मियों ने आज होली नहीं खेली। इसे सामान्य भाषा में होली का बहिष्कार नहीं कहा जा सकता। क्योंकि होली जैसे पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रम का कोई बहिष्कार नहीं करता। सीधे-सीधे शब्दों में यह कहना उचित रहेगा कि आज पुलिस कर्मियों ने वाजिब मांगों की तरफ राज्य सरकार का ध्यान दिलाने नाराजगी और विरोध स्वरूप होली की रंगत से अपने आपको दूर रखा। हालांकि उदयपुर में कार्यरत कुछ पुलिस अधिकारियों ने आज होली खेली, लेकिन हर साल की तरह रंगत जमी नजर नहीं आयी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


