AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर के आदिवासी क्षेत्र का हर्बल गुलाल भरेगा होली में रंग: 2000 किलो हर्बल गुलाल तैयार

Lucky Jain by Lucky Jain
March 12, 2025
Reading Time: 2 mins read
holi special udaipur tribal women making herbal gulal to use flowers with support of forest department udaipurholi special udaipur tribal women making herbal gulal to use flowers with support of forest department udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वन समितियों से जुड़ी आदिवासी महिलाओं ने फूलों, पत्तियों और अरारोट से बनाया चार रंगों का 100% हर्बल गुलाल

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। होली पर रंग-गुलाल के साथ खेलना सबको पसंद है और ये रंग-गुलाल अगर 100 प्रतिशत हर्बल हो तो होली खेलने का उत्साह दो गुना हो जाता है। उदयपुर के वन विभाग की वनसमितियों से जुड़ी आदिवासी महिलाओं द्वारा तैयार किया गया 100 प्रतिशत हर्बल गुलाल हमारी होली में रंग भरेगा। इस वर्ष उदयपुर वन विभाग के उत्तर, दक्षिण सभी मंडलों में करीब 2000 किलो (20 क्विंटल) हर्बल गुलाल तैयार हुआ है। गुलाबी, केसरिया, हरे और पीले रंगे का गुलाल फूल, पत्तियों, चुकंदर और अरारोट से बनाया गया है, ऐसे में यह त्वचा को किसी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाता। holi special udaipur tribal women making herbal gulal to use flowers with support of forest department udaipur

holi wishes shubhkamnayen- dev construction and the digvi enterprises badgaon udaipur

राजस्थान, दिल्ली, गुजरात सहित अन्य राज्यों के कोरपोरेट ऑफिस से भी है डिमांड

खासबात है कि उदयपुर के आदिवासी क्षेत्र में बनाए गए इस हर्बल गुलाल की डिमांड हर वर्ष बढ़ रही है। इस वर्ष भी राजस्थान सहित दिल्ली, गुजरात के कोरपोरेट ऑफिसों से यह हर्बल गुलाल उनकी डिमांड पर सप्लाई किया गया है। यहां तक कि उदयपुर आए विदेशी पर्यटक भी इस हर्बल गुलाल को साथ लेकर जा रहे हैं। वन विभाग के वनपाल धर्मेन्द्र सक्सेना ने बताया कि उदयपुर शहर में यह हर्बल गुलाल चेतक सर्किल पर मोहता पार्क के सामने वन भवन के गेट पर, वन विभाग के नॉर्थ मंडल कार्यालय के बाहर और फतहसागर पाल के पास उपलब्ध होगा, जहां से आमजन ले सकते हैं।

holi wishes shubhkamnayen- dev construction and the digvi enterprises badgaon udaipur

फूल और गुलाल

  • गुलाब और कचनार के फूलों से गुलाबी गुलाल
  • पलाश के फलों से केसरिया गुलाल
  • अमलताश के फुलों से पीला गुलाल  
  • चुकंदर से लाल गुलाल
  • पत्तियों से हरा गुलाल
holi wishes shubhkamnayen- dev construction and the digvi enterprises badgaon udaipur

ऐसे तैयार करते हैं गुलाल

वन विभाग के रेंजर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि फूलों में गुलाब, कचनार, पलाश, अमलताश के फूलों को इकट्ठा करते हैं। इन्हें देशी चूल्हों पर उबालकर इनसे रंग और रस निकाला जाता है। फिर इस रस को अरारोट के आटे में मिलाते हैं। इस पूरे मैटेरियल को बारीक पीसकर, सुखाकर और छानकर इसमें अरारोट का आटा मिलाते हैं और सुगंधित अर्क डालकर हर्बल गुलाल तैयार किया जाता है। इसमें उदयपुर के आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं की काफी मेहनत लगती है।

holi special udaipur tribal women making herbal gulal to use flowers with support of forest department udaipur

 डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsforest department udaipurforest department udaipur rajasthanHerbal Gulalherbal gulal counter in udaipur cityholi specialholi special udaipurholi special udaipur herbal gulalholi special udaipur tribal women making herbal gulal to use flowers with support of forest department udaipurlatest news in hindipure herbal gulal in udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur tribal women making herbal gulal to use flowers

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .