AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हिन्दुस्तान जिंक का सेरेंटिका रिन्यूएबल्स के साथ पॉवर डिलीवरी एमओयू: कुल आवश्यकता की 70% बिजली रिन्यूएबल एनर्जी से सप्लाई होगी

Lucky Jain by Lucky Jain
March 12, 2025
Reading Time: 1 min read
Hindustan Zinc and Serentica Renewables strengthen partnership, augment RE Power to 530 MW


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व की 450 मेगावाट चौबीसों घंटे मौजूदा रिन्यूएबल एनर्जी को 530 मेगावाट तक बढ़ाया

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक ने रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सेरेंटिका रिन्यूएबल्स के साथ पावर डिलिवरी एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। नवीनतम पॉपर डिलिवरी एमओयू से हिन्दुस्तान जिंक की चौबीसों घंटे रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 450 मेगावाट से बढ़कर 530 मेगावाट हो गई है, जिससे इसकी कुल बिजली आवश्यकता में रिन्यूएबल एनर्जी का योगदान 70 प्रतिशत से अधिक हो गया है। Hindustan Zinc and Serentica Renewables MoU

यह अपनी तरह का पहला चौबीसों घंटे चलने वाला रिन्यूएबल एनर्जी पीडीए है, जो हर 15 मिनट के समय ब्लॉक में कम से कम 315 मेगावाट निर्बाध बिजली आपूर्ति की गारंटी देता है। परिणामी परियोजना देश भर में कई साइट पर नए सौलर, विण्ड और एनर्जी भंडारण का निर्माण करेगी और कई मौजूदा रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं को एकीकृत करेगी।

हिन्दुस्तान जिंक की अन्य बिजली स्रोतों पर निर्भरता समाप्त होगी

इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि एसएंडपी ग्लोबल कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2024 द्वारा लगातार दूसरे वर्ष दुनिया की सबसे सस्टेनेबल मेटल और माइन कंपनी के रूप में मान्यता प्राप्त हिन्दुस्तान जिंक 2050 तक या उससे पहले नेट जीरो हासिल करने की दिशा में अग्रसर है। कंपनी स्वच्छ ईंधन और इलेक्ट्रिक वाहनों कर उपयोग कर अपने परिचालन को डीकार्बोनाइज करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

हिंदुस्तान जिंक में सस्टेनेबिलिटी का मतलब है भविष्य के लिए अपने व्यवसाय को तैयार करना और नवाचार के माध्यम से दीर्घकालिक मूल्य को बढ़ावा देना। जैसे-जैसे दुनिया कम कार्बन वाली अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रही है, हम इस परिवर्तन में एक नेतृत्व के रूप में और जस्ता और चांदी जैसी हमारी महत्वपूर्ण धातुओं के साथ एक सक्रिय भागीदार के रूप में अपनी दोहरी भूमिका को स्वीकार करते हैं। यह समझौता हमारी जलवायु कार्रवाई रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सबसे बड़ी औद्योगिक कंपनियों में से एक को निर्बाध रिन्यूएबल एनर्जी प्रदान करना बड़ी सफलता

सेरेंटिका रिन्यूएबल्स के सीईओ अक्षय हीरानंदानी ने कहा कि यह एमओयू भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक कंपनियों में से एक को निर्बाध, दृढ़ रिन्यूएबल एनर्जी प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। हर 15 मिनट के समय ब्लॉक में 315 मेगावाट की गारंटी देकर, हम रुकावट की चुनौती को हल कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हिंदुस्तान जिंक के पास अपने संचालन के लिए स्थिरए विश्वसनीय बिजली आपूर्ति हो।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newshindustan zincHindustan Zinc and Serentica Renewables MoUHindustan Zinc and Serentica Renewables strengthen partnershiplatest news in hindiRajasthanrajasthan newsSerentica RenewablesudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .