AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एसीबी छापा: जेडीए के एसई निकले करोड़ों के आसामी

Lucky Jain by Lucky Jain
March 11, 2025
Reading Time: 2 mins read
jaipur acb raid on jda superintendent engineer avinash sharma


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • जयपुर के प्रमुख स्थानों पर 25 कॉलोनियों में स्थित 50 भूखंड और भवनों में मिला निवेश
  • जयपुर के विभिन्न ठिकानों एवं जेडीए कार्यालय में एसीबी की 12 टीमें कर रही सर्च

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर की टीम ने मंगलवार को जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के अधीक्षण अभियंता (एसई) अविनाश शर्मा पर कार्रवाई करते हुए उनके घर, ऑफिस सहित 7-8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। प्राथमिक तौर पर एसीबी को एसई अविनाश शर्मा का जयपुर की प्राइम लोकेशन स्थित 25 कॉलोनियों में 50 परिसंपत्तियों (भूखंड और भवन) में करोड़ों रूपए का निवेश मिला है। Jaipur ACB raid on JDA Superintendent Engineer Avinash Sharma found properties in crores

भ्रष्टाचार का तरीका ऐसा कि जल्दी पकड़ में न आए। अवैध तरीके से धन अर्जित करने के लिए जेडीए एसई अविनाश शर्मा ने गृह निर्माण समितियों एवं बिल्डर्स को लाभ पहुंचाया और बदले में उपहार स्वरूप या काफी कम दरों पर भूखण्ड लिए, जिनकी खरीद के समय कीमत करोड़ों रूपये में थी।

90 लाख रूपए तो म्यूचुअल फंड में ही निवेश किए

एसीबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक पड़ताल में अविनाश शर्मा की आय से अधिक अर्जित परिसंपत्तियां उनकी वैध आय से 253 प्रतिशत अधिक मिली है। इसके अलावा उनके द्वारा जयपुर में प्रमुख स्थानों गोपालपुरा मोड, मानसरोवर, सांगानेर, पृथ्वीराज नगर क्षेत्र, जगतपुरा, प्रतापनगर, एवं रिंग रोड के आस-पास 25 से अधिक कॉलोनियों में 50 से अधिक परिसम्पत्तियां खरीदने व निर्माण में करोड़ों रूपए खर्च किए गए। अविनाश शर्मा ने करीब 90 लाख रूपए म्यूचुअल फंड में भी निवेश किए हुए हैं।

एसीबी ने बैंक खाते खंगाले, जिनमें अविनाश शर्मा और उनके परिवारजनों के 7 बैंक खातों में करीब 30 लाख रूपये भी मिले हैं, इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई पर 50 लाख रूपए खर्च कर चुके हैं और घर में 25 लाख रूपए तक के वाहन हैं। jaipur acb raid on jda superintendent engineer avinash sharma found properties in crores

इन स्थानों पर किया सर्च

  • मकान नम्बर 157 हिम्मत नगर, गोपालपुरा मोड, जयपुर
  • कार्यालय अधीक्षण अभियन्ता जयपुर विकास प्राधिकरण एवं जयपुर विकास प्राधिकरण के विभिन्न जोन कार्यालय
  • प्लॉट नम्बर 10.21 किर्ती सागर, बदरवास जयपुर श्री रघुराम ढाबा
  • प्लॉट नम्बर 58 इन्कम टैक्स कॉलोनी प्रथम जगतपुरा जयपुर
  • किंजल कॉलोनाईजर्स, सेक्रेड कॉलोनाईजर्स और नीलकण्ठ रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड के कार्यालय पता 101 वास्तुश्री कॉलोनी, मांगियावास जयपुर
  • सी-371 प्रधान मार्ग मालवीय नगर जयपुर
  • प्लॉट नम्बर 75 राठी नगर बदरवास जयपुर

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: acb jaipurACB Rajasthananti corruption bureau rajasthanar live newsjaipurJaipur ACB raid on JDA Superintendent Engineer Avinash Sharma found properties in croresJaipur Development Authorityjaipur newsJdaJDA Superintendent Engineer Avinash Sharmalatest news in hindiRajasthanrajasthan acbrajasthan newsUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .