AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अंतर-जिला लूट गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, सुनार भी धरा गयाः 17 वारदातों का खुलासा

Lucky Jain by Lucky Jain
March 10, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur Police bust loot gang arrested two accused of inter-district robbery gang


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुजुर्ग महिलाओं की नाक की नथ, कान के बालिया और गले का हार खींच के काट लेते थे शातिर लूटेरे

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर पुलिस ने अंतर-जिला लूट और नकबजन गिरोह का खुलासा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश पिछले काफी समय से उदयपुर, राजसमंद, सलूम्बर और आसपास के जिलों में लूटपाट, नकबजनी, चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे, पुलिस ने इन बदमाशों से लूट का सोना खरीदने वाले सुनार को भी धरदबोचा है। बदमाशों से हुई पूछताछ में 17 वारदातों का खुलासा हुआ है। udaipur Police bust loot gang arrested two accused of inter-district robbery gang, revealed 17 loot and chain snatching

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि लूट, चोरी-नकबजनी के आरोप में सलूंबर जिले के दोवड़िसा निवासी प्रकाश 28 पुत्र केसा मीणा, बेड़ावल फला निवासी लख्मा उर्फ लक्ष्मण 25 पुत्र पूनिया मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने डबोक क्षेत्र में तीन वारदातों सहित आस-पास क्षेत्र में 17 वारदातें कबूली हैं। लूट का सोना खरीदने वाले सुनार से भी पूछताछ की जा रही है।वारदातों के खुलासे में एडि.एसपी अंजना सुखवाल, प्रशिक्षु आईपीएस मनीष कुमार के नेतृत्व में डबोक थानाधिकारी हुकम सिंह, मावली थानाधिकारी अशोक कुमार, डबोक हेडकांस्टेबल जगदेव भाटी, कांस्टेबल हरिओम और साइबर सेल के कांस्टेबल लोकेश रायकवाल की विशेष भूमिका रही है।

खेत से लौट रही महिलाओं को बनाते निशाना

एडि.एसपी अंजना सुखवाल ने बताया कि बदमाश गांव में घूमकर खेतों से आने-जाने वाले रास्तों की रेकी करते थे और सुनसान क्षेत्र देखते थे। अक्सर खेत से लौट रही बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते थे, बुजुर्ग महिला खेत से घर लौटते समय रास्ते में जैसे ही किसी एकांत क्षेत्र में पहुंचती, बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे देते थे और तुरंत इलाके से बाहर निकल जाते थे।

  • 6 फरवरी की दोपहर को डबोक के जूनावास में खेत से लौट रहीं मोहनी बाई के कानों में पहनी हुई सोने की झुमकियां खींच कर लूट ले गए, इससे मोहनीबाई के कान लहूलुहान हो गए थे।
  • 12 फरवरी को डबोक के सालेरा कला में खेत से लौट रही लक्ष्मी बाई डांगी को चाकू दिखाकर कान के सोने के टॉप्स और गले से सोने का लॉकेट लूट कर ले गए थे।
  • डबोक के नान्दवेल गांव में खेत से लौट रही राधी बाई डांगी की सोने की नथ लुट के ले गये थे।

आपराधिक रिकॉर्ड : बदमाश प्रकाश मीणा के विरूद्ध लूट, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट सहित कई धाराओं में उदयपुर, सलूम्बर, राजसमंद में कुल 5 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी ने जमानत पर जेल से बाहर आते ही वापस वारदातें करना शुरू कर दिया था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Tags: ar live newsASP anjana sukhwalcrime in udaipurinter-district robbery gang udaipurlatest news in hindiloot gang in udaipurloot in udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur Police bust loot gang arrested two accusedudaipur Police bust loot gang arrested two accused of inter-district robbery gang

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .