AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हर बच्ची को लगे एचपीवी वैक्सीन: डॉ. कीर्ति जैन

Lucky Jain by Lucky Jain
March 8, 2025
Reading Time: 1 min read
Every girl should get HPV vaccine to prevent cervix cancer Dr. Kirti Jain chairman of GBH Group of hospital


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बच्चेदानी के मुंह का कैंसर सर्विक्स कैंसर हर साल डेढ़ लाख महिला को संक्रमित कर रहा है। यदि 25 की उम्र तक हर बच्ची को एचपीवी वैक्सीन लग जाए तो भविष्य में 99 प्रतिशत इस कैंसर को रोकना संभव होगा। यह बात जीबीएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने कही। वे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग और जीबीएच जनरल एवं कैंसर हॉस्पिटल की ओर से विश्व महिला दिवस पर आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को संबोधित कर रहे थे। Dr. Kirti Jain chairman of GBH Group of hospital

अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डॉ कीर्ति जैन ने कहा कि एक महिला मां, बहन, बेटी के रूप में मौजूद है। दुर्भाग्य है कि इनमें से हर साल डेढ़ लाख महिलाएं सर्विक्स कैंसर से ग्रसित हो रही है। यह एक मात्र कैंसर है, जिससे बचाव का वैक्सीन उपलब्ध है, लेकिन जागरूकता के अभाव में एक प्रतिशत ने भी इसे नहीं लगवाया है।

सरकार एचपीवी वैक्सीन खरीदने की तैयारी कर रही

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने आशा सहयोगनियों, नर्सेज, डॉक्टर्स को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर सर्विक्स कैंसर के प्रति जागरूकता लानी है। इस कैंसर को पहचानकर पीड़ित महिलाओं को उपचार दिलाने में आगे आना है। जल्द ही सरकार एचपीवी वैक्सीन खरीदने की तैयारी कर रही है। इस वैक्सीन को हर बच्ची तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

जीबीएच कैंसर हॉस्पिटल से रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. ममता लोढ़ा ने सर्विक्स कैंसर एवं बचाव पर जानकारी दी। जीबीएच जनरल हॉस्पिटल से स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता सिंह ने गर्भावस्था और एंटीनेंटल केयर के बारे में बताया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता प्रसाद ने गर्भावस्था और जच्चा की सुरक्षा पर विचार रखे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पीसीपीएनडीटी से डॉ. मनीषा भटनागर ने गर्भावस्था में लिंग जांच कानून की जानकारी सांझा की।

कार्यक्रम में डीपीसी डॉ. मोहनसिंह धाकड़, डिस्ट्रीक्ट प्रोग्राम मैनेजर सदाकत, जीबीएच की डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल, डॉ. प्रिया जैन मौजूद रहे। आरसीएचओ डॉ. राकेश गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डीएनओ डॉ. नीतिशा सेड्रीक ने किया।

80 डॉक्टर्स, नर्सेज, आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

चिकित्सा विभाग की ओर से इस कार्यक्रम में जिले के 80 डॉक्टर्स, नर्सेज, आशा कार्यकर्ताओं को श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जीबीएच ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कीर्ति जैन, सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य, डीपीएम सदाकत, डीपीसी डॉ. मोहन सिंह धाकड़, आरसीएचओ डॉ. राकेश गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया। Dr. Kirti Jain chairman of GBH Group of hospital

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscervix cancerDr. Kirti JainDr. Kirti Jain chairman of GBH Group of hospitalEvery girl should get HPV vaccine to prevent cervix cancergbh group of hospital udaipurHPV vaccine to prevent cervix cancerlatest news in hindiudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .