महिला दिवस विशेष : विधायक, सांसद की पत्नी और मेवाड़ के पूर्व राजघराने की सदस्य भी हुईं शामिल हुईं शामिल
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। महिला दिवस के अवसर पर गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम पिंक टॉक का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य विषयों पर गहन चर्चा की गई, ऐसे विषयों पर बात हुई, जिन पर कोई आमतौर पर बात नहीं करता। गीतांजली हॉस्पिटल की वरिष्ठ महिला चिकित्सकों डॉ. रेणु मिश्रा और डॉ. सुषमा मोगरी ने खुले मंच में प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान महिला स्वास्थ्य से जुड़े हर प्रश्न का न सिर्फ जवाब दिया, बल्कि उन पर चर्चा कितनी जरूरी है यह भी समझाया। कार्यक्रम में 300 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। udaipur Geetanjali Hospital Pink Talk
शी सर्कल इंडिया के सहयोग से आयोजित इस पिंक टॉक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेवाड़ के पूर्व राजघराने की सदस्य निवृत्ति कुमारी मेवाड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़ी डॉ. रजनी रावत ने भी भागीदारी निभायी और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने महिला चिकित्सकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।
महिला चिकित्सकों को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर गीतांजली मेडिकल कॉलेज से डीन डॉ. संगीता गुप्ता, एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. मंजींदर कौर, डीन नर्सिंग डॉ. विजयम्मा अजमेरा, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रेणु मिश्रा, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना वर्मा, डॉ. नलिनी शर्मा, डॉ. सुषमा मोगरी, गीतांजली डेंटल कॉलेज से डॉ. ज्योति कुंडू प्रतिष्ठित महिला चिकित्सकों को चिकित्सा जगत में अपने अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक गीतांजली हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड कल्पेश चंद रजबार रहे।
डॉ. सुषमा मोगरी पिछले काफी समय से स्कूलों में जाकर बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाकर जागरूक कर रही हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


