AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में औसत से नीचे आया दिन और रात का तापमान: प्रदेश के कई जिलों में सर्दी फिर चमकी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 6, 2025
Reading Time: 1 min read
weather update udaipur rajasthan minimum temperature go down to average


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.5 और पाली में 6.7 डिग्री दर्ज किया गया

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से उदयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट आने से फिर से सर्दी का असर महसूस हो रहा है। उदयपुर में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान औसत से नीचे आ गए है। आज प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.5 डिग्री दर्ज किया गया।(udaipur rajasthan temperature)

मौसम विभाग के अनुसार आज गुरूवार को उदयपुर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत न्यूनतम तापमान से 3.8 डिग्री कम है। उदयपुर में अधिकतम तापमान भी औसत से 3.2 डिग्री नीचे आ गया है। ऐसे में रात के साथ ही दिन में भी सर्दी का अहसास हो रहा है। राजस्थान में 35 मौसम केंद्र में से 18 केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। इसमें उदयपुर भी शामिल है।(udaipur rajasthan temperature)

उत्तरी हवाओं का प्रभाव अगले 24 घंटों में कम होने की संभावना

उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते राजस्थान के कई जिलों में तापमान में कमी आयी है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा, जोधपुर व बीकानेर संभागों में न्यूनतम तापमान औसत से नीचे दर्ज किया गया है। उत्तरी हवाओं का प्रभाव अगले 24 घंटों में कम होने की संभावना है। उसके बाद दिन और रात के तापमान में फिर से 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsDay and night temperature in Udaipur below averageIMD forecast for udaipur rajasthanlatest news in hindirajasthan mausamrajasthan mausam newsrajasthan mausam updaterajasthan newsrajasthan weatherTemperature dropped in Rajasthanudaipur news updateudaipur tempreatureudaipur weather updateweather update rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .