AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पिछोला रिंग रोड को हरिदासजी की मगरी रोड से जोड़ने का काम शुरू

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 5, 2025
Reading Time: 1 min read
Work to connect Pichola Ring Road with Haridasji ki Magri Road udaipur starts


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खातेदार की सहमति मिलने पर यूडीए ने शुरू किया रोड का काम

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मल्लातलाई क्षेत्र में पिछोला रिंग रोड को हरिदासजी की मगरी रोड से जोड़ने का काम आज बुधवार को शुरू हो गया है। जमीन खातेदार के साथ यूडीए की सहमति बनने पर यह अहम काम शुरू हो पाया है। (Pichola Ring Road to Haridas Ji Ki Magri Road)

यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि हरिदासजी की मगरी क्षेत्र में होटल ट्राईडेंट के पास चंपा कॉलोनी में निजी खातेदार की करीब 200 मीटर लंबाई में जमीन (खसरा नंबर 93 से 96 100 101) आने से पिछोला रिंग रोड को हरिदासजी की मगरी रोड से जोड़ने का काम वर्षां से अटका हुआ था। यहां रोड बन जाने से सीसारमा-हरिदासजी की मगरी क्षेत्र का पिछोला रिंग रोड से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। इससे मल्लातलाई क्षेत्र से दूधतलाई की तरफ आना जाना भी सुगम और आसान हो जाएगा।(Pichola Ring Road to Haridas Ji Ki Magri Road)

आपसी सहमति से मिली जमीन

यूडीए, जिला प्रशासन और शहर विधायक ताराचंद जैन ने प्रयास कर खातेदार को जमीन देने के लिए तैयार किया। इस प्रयास के चलते खातेदार गफूर मोहम्मद, राजकुमारी एवं नूर मोहम्मद के वारिसान द्वारा जमीन देने की लिखित सहमति प्रदान की गई। इसके चलते यूडीए ने आपसी सहमति से इस जमीन को अपने कब्जे में लेकर आज तहसीलदार डॉ.अभिनव शर्मा के नेतृत्व में मौके पर 40 फीट चौड़ा रोड बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस रोड के निर्माण को लेकर तत्कालीन यूआईटी सचिव रामनिवास मेहता ने भी काफी प्रयास किए थे,लेकिन उस समय खातेदार कोर्ट में चले गए थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslake pichola udaipurlatest news in hindipichola lake udaipurpichola ring roadPichola Ring Road to Haridas Ji Ki Magri Roaduda newsudaipur development authorityUdaipur newsudaipur news updateUdaipur road networkUdaipur UDA Commissioner Rahul JainWork to connect Pichola Ring Road with Haridasji ki Magri Road udaipur starts

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .