नगर निगम उदयपुर की बड़ी कारवाई
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश की लगातार सख्ती के चलते आज बुधवार को शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में 25 दूकानों सहित पूरा अपार्टमेंट ही सीज कर दिया। निगम ने इस अपार्टमेंट में आवासीय परिसर को भी सीज किया है।(Kahan Apartment seized with 25 shops)
प्रतापनगर-भुवाणा बाईपास पर स्थित कहन अपार्टमेंट का नगर निगम में 8 लाख 92 हजार 52 रूपए नगरीय विकास कर के रूप में बकाया है। अपार्टमेंट के मालिक को निगम ने नोटिस दिया उसके बावजूद निगम की हिदायत को नजर अंदाज किया गया। आज राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर और सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में निगम की टीम ने इस पूरे अपार्टमेंट को ही सीज कर अपने कब्जे में ले लिया। इसमें 25 दूकानें भी शामिल है। अपार्टमेंट में आवासीय परिसर को भी सीज किया है। (nagar nigam udaipur seized kahan apartment)

दुकानें खोलने आते उससे पहले ही तालों पर लग चुकी थी निगम की सील
कहन अपार्टमेंट में बार एंड रेस्टोरेंट, कार्गो मूवर्स, भोजनालय,ऑयल सप्लायर, ट्रांसपोर्ट सर्विस, बैटरी सर्विस सेंटर और इंजीनियरिंग वर्क्स सहित करीब 25 दूकानें संचालित हो रही है। इनके संचालक आज सुबह दुकान खोलने कहन अपार्टमेंट आते उससे पहले ही दूकानों पर नगर निगम की सील लग चुकी थी। nagar nigam udaipur seized 25 shops with kahan apartment
बड़े बकायादार है नगर निगम की रडार पर
नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने वाले उन बड़े बकायादारों पर नगर निगम की नजर है जो खुद तो कमाई कर रहे है और निगम में वर्षो से टैक्स जमा करवाने का नाम तक नहीं ले रहे। ऐसे लोग निगम आयुक्त राम प्रकाश की रडार पर है। इसी के चलते नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने के बाद एक के बाद एक लगातार शहर में कारवाई होती नजर आ रही है।
यह भी पढ़े : टैक्स जमा करवाओं, नहीं तो निगम की टीम कभी भी आ सकती
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


