AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अवैध खनन: 4 बुलडोजर सहित 90 से अधिक वाहन जब्त

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 5, 2025
Reading Time: 1 min read
Mines department seized 90 vehicles including 4 JCBs for illegal mining


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ प्रदेश भर में कार्रवाई करते हुए खान विभाग ने पिछले 24 घंटें में 4 बुलडोजर सहित 90 से अधिक वाहन जब्त किये हैं। प्रदेश में सर्वाधिक 35 कार्रवाई जयपुर वृत में की गई, जिसमें से 23 कार्रवाई एमई जयपुर की टीम ने की है।(action against illegal mining Rajasthan)

निदेशक माइंस दीपक तंवर ने बताया कि राज्य में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी सहित 23 वाहन जब्त कर संबंधित पुलिस थानों के सुपुर्द किये गये हैं। भांकरी बस्सी में मेसेनरी स्टोन को परिवहन करती 17 ट्रेक्टर ट्रॉली भी जब्त कर पुलिस को सुपुर्द किया गया।(action against illegal mining Rajasthan)

विभाग द्वारा 427 टन अवैध खनिज भण्डारण की जब्ती

अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर के निर्देशन में विभागीय टीम ने गंगापुर,लिलोद, माण्डलगढ़, सलुम्बर, कोटरी, रेलमगरा, कुथाडा व नाथद्वारा में अवैध खनन गतिविधियों के 13 प्रकरणों में कार्रवाई की है, जिसमें अवैध खनन के 4, निर्गमन के 7, भंडारण के 2 प्रकरण है। विभाग द्वारा 427 टन अवैध खनिज भण्डारण की जब्ती और 19 लाख से अधिक की राशि भी वसूल की गई है।

illegal mining in rajasthan

तंवर ने बताया कि फील्ड अधिकारियों के साथ ही मुख्यालय द्वारा अवैध खनन, निर्गमन और भण्डारण के विरुद्ध कार्रवाई के लिए 6 दलों का गठन कर बोर्डर व संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। एक मार्च से 5 मार्च की अवधि के दौरान 110 प्रकरणांं में एक करोड़ रुपए से शास्ति आरोपित करने के साथ ही 66 लाख 95 हजार रूपए की वसूली की जा चुकी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsdeepartment of mines rajasthanDirector Mines Deepak Tanwarillegal mining in Rajasthanlatest news in hindimines deepartment rajasthanMines department seized 90 vehicles including 4 JCBs for illegal miningrajasthan newsStrict action against illegal mining in Rajasthanudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .