भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भारतीय मौसम विभाग ने इस साल मार्च से मई के दौरान तापमान का पूर्वानुमान जारी किया है। मार्च से मई के दौरान देश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।(forecast maximum temperatures March to May)
मौसम विभाग के अनुसार मार्च से मई के दौरान देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। केवल प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिणी भागों और पूर्वोत्तर भारत के इक्का-दुक्का इलाकों को छोड़कर जहां सामान्य से नीचे अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।(forecast maximum temperatures March to May)
अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक हीटवेव वाले दिन रहने की संभावना
मार्च 2025 में मासिक अधिकतम तापमान भारत के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, केवल प्रायद्वीपीय भारत के कुछ दक्षिणी भागों को छोड़कर, जहाँ सामान्य से नीचे अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। मार्च से मई के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उत्तर भारत और प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी भागों को छोड़कर देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक उष्ण लहर/हीटवेव वाले दिन रहने की संभावना है।
मार्च 2025 के दौरान मध्य भारत के अधिकांश भागों और दक्षिण प्रायद्वीप के समीपवर्ती उत्तरी भागों तथा उत्तर.पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक उष्ण लहर / हीटवेव वाले दिन रहने की संभावना है।
इधर उदयपुर के तापमान में उतार चढ़ाव का क्रम जारी
उदयपुर के तापमान में इन दिनों उतार चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री था जबकि 2 मार्च को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। 1 मार्च को उदयपुर का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस था।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


