AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

40 लाख का टैक्स था बकाया: सूरजपोल और बापू बाजार में निगम ने दुकानें की सीज

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 1, 2025
Reading Time: 2 mins read
nagar nigam Udaipur seizes shops in Surajpol and Bapu Bazaar for not depositing Urban Development Tax


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने पर नगर निगम उदयपुर ने शनिवार को अवकाश के बावजूद बापू बाजार और सूरजपोल क्षेत्र में दुकानों को सीज करने की कारवाई की। निगम की कार्रवाई आज सुबह आठ बजे ही शुरू हो गई थी।(nagar nigam Udaipur ud tax)

निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि सूरजपोल क्षेत्र में राधा कृष्ण शिक्षान्यास का नगर निगम में 40,56236 रूपए टैक्स बाकी चल रहा है। टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज इनके परिसर में संचालित तीन दुकानों को राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर और सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में सीज कर दिया गया।(nagar nigam Udaipur ud tax)

nagar nigam Udaipur seizes shops in Surajpol and Bapu Bazaar Urban Development Tax

निगम के सबसे पास का बाजार और लोग टैक्स ही जमा नहीं करवा रहे

बापू बाजार में डालचंद जैन का निगम में 1072201 रूपए नगरीय विकास कर बकाया चल रहा है। निगम ने नोटिस दिया उसके बावजूद भी टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज 116 बापूबाजार में जतन ट्रेडर्स दुकान सीज कर दी गई। निगम आयुक्त ने बताया कि बापू बाजार शहर का मुख्य बाजार है और निगम के सबसे पास स्थित इस बाजार में और भी लोगों का टैक्स बाकी है उन पर भी कभी भी सीज की कारवाई की जा सकती है।

nagar nigam Udaipur seizes shops in Surajpol and Bapu Bazaar Urban Development Tax

नोटिस दिया उसके बावजूद टैक्स जमा नहीं करवा रहे, ऐसा नहीं चलेगा

सब सिटी सेंटर, सवीना ए-ब्लॉक में सुमित्रा जैन पत्नी मुकेश जैन का नगर निगम में 360802 रूपए नगरीय विकास कर के रूप में बाकी चल रहे है। इनको भी निगम ने नोटिस दिया उसके बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज यश सिरेमिक प्लाजा बिल्डिंग को सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़े : टैक्स जमा करवा दो वरना निगम की टीम रात में सीज करने आ सकती

उदयपुर: अशोका ग्रीन सहित तीन बड़े मैरिज गार्डन सीज

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiMunicipal Corporation Commissioner Ramprakash IASnagar nigam udaipurnagar nigam udaipur ud taxrajasthan newsud taxnews udaipurudaipurudaipur news updateurban development taxसूरजपोल और बापू बाजार में निगम ने दुकानें की सीज

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .