उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली यूनिवर्सिटी में आयोजित सिनेप्स-2025 (Geetanjali Synapse 2025) का शुक्रवार को सिंगर सुनिधि चौहान की धमाकेदार प्रस्तुतियों के साथ क्रेजी समापन हुआ। सुनिधि ने स्टेज पर आते ही “धूम मचा दी” और फिर एक के बाद एक फेमस “कमली”, “शीला की जवानी”, “क्रेज़ी किया रे”, “ये जो हल्का हल्का सुरूर है”, “देसी गर्ल”, “आजा सामी”, “सजना जी वारी वारी जाऊं” गीतों की धमाकेदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों और स्टूडेंट्स को झूमने पर मजबूर कर दिया। सुनिधि के हाई एनर्जी सॉन्ग पर मेडिकल और पैरामेडिकल स्टूडेंट्स ने भी हूटिंग कर खूब साथ दिया।
गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जेपी अग्रवाल, वाइस चेयरमैन कपिल अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल, यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राकेश व्यास और रजिस्ट्रार मयूर रावल ने सुनिधि का स्वागत और सम्मान किया। कल्चरल फेस्ट सिनेप्स 2025 की सभी एक्टिविटीज में मेडिकल, पैरामेडिकल, फार्मेसी, डेंटल, फिजियोथेरेपी और नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।

प्रतियोगिताओं और सम्मान समारोह का आयोजन
सिनेप्स-2025 के दौरान स्टूडेंट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं में पूरे जोश के साथ भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल्स और अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। इसके बाद स्टूडेंट्स द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गयीं।
यह भी पढ़ें : गीतांजली सिनेप्स 2025 में अनुपम खेर स्टूडेंट्स से बोले हर दिन कुछ न कुछ जरूर सीखें


