AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सुसाइड मिस्ट्री में आया नया मोड़: आदित्या की बहन ने लगाया हत्या का आरोप, लेक्चरार के पति दीता पर संदेह

Lucky Jain by Lucky Jain
February 26, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur murder allegations in suicide mystery aditya sister alleges lecturer savita husband dita


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किसकी कहानी सच्ची और कौन छुपा रहा है सच: पुलिस पड़ताल में आएगा सामने

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। फतहसागर झील में लेक्चरार सविता हड़ात और उसकी सहकर्मी आदित्या खराड़ी के शव मिलने के मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है। ऐसा माना जा रहा है कि सविता ने बेटी आस्था की मौत से क्षुब्ध होकर सुसाइड किया, लेकिन बार-बार यही सवाल उठ रहे हैं कि सविता के साथ आदित्या ने सुसाइड क्यों किया.? आज बुधवार को आदित्या के पोस्टमार्टम के लिए उदयपुर आयीं उसकी बहन गायत्री खराड़ी ने हत्या का संदेह जाहिर कर मामले को नया मोड़ दे दिया है। उदयपुर के काकराडूंगरा, नया गांव निवासी गायत्री खराड़ी ने सविता के पति दीता पर हत्या करने का संदेह जाहिर कर एफआईआर दर्ज करवायी है। udaipur murder allegations in suicide mystery: aditya sister alleges lecturer savita husband dita

ऐसे में अब पुलिस पड़ताल में ही इस मिस्ट्री की हकीकत सामने आएगी। क्या सविता को बचाने में आदित्या पानी में कूदी.? या आदित्या ने सुसाइड किया.? सुसाइड किया तो क्यों किया.?, क्या आदित्या की हत्या हुई.?। इन सभी सवालों के जवाब पुलिस पड़ताल के बाद ही सामने आएंगे। अंबामाता थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि मंगलवार सुबह सविता हड़ात का शव फतहसागर झील से बरामद हुआ था, पोस्टमार्टम करा शव उनके पति दीता को सुपुर्द किया था। वहीं मंगलवार शाम आदित्या का शव बरामद हुआ, परिजन के तौर पर उनकी बहन उदयपुर आयीं। पोस्टमार्टम करा शव उनके सुपुर्द किया है। आदित्या की बहन की रिपोर्ट पर हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आदित्या की बहन गायत्री खराड़ी ने लेक्चरार सविता के पति दीता पर हत्या का संदेह जताया है। मामले में हर पहलू की जांच की जाएगी, उसके अनुसार अग्रिम कार्यवाही होगी।

सविता अपने बेटे-बेटी और आदित्या व उसकी बहन गायत्री सलूंबर में एक ही घर में रह रहे थे

आदित्या की बहन गायत्री ने रिपोर्ट में बताया कि वह, उसकी बहन आदित्या सलूंबर के अदकालिया में किराए के मकान में रहते थे, इसी घर में सविता अपने बेटे हिमेश (16) और बेटी आस्था (12) के साथ रहती थी और सलूंबर के मीनाक्षी कॉलेज में लेक्चरार थी। लेक्चरार सविता का बेटा हिमेश मूकबधिर है, वहीं बेटी भी लंबे समय से बीमार थी। 22 और 23 फरवरी मध्यरात्री आस्था की तबियत खराब हुई, डूंगरपुर निवासी सविता के पति दीता सलूंबर हमारे घर आए। आस्था की तबियत खराब होने के चलते मध्यरात्री इनमें झगड़ा हुआ, इसके बाद दीता और सविता आस्था को लेकर उदयपुर गए, इनके साथ आदित्या भी उदयपुर गयी।

गायत्री ने बताया कि अगले दिन दीता ने फोन कर आदित्या का मोबाइल नंबर मांगा था, मैंने जवाब दिया कि आदित्या तो आप लोगों के साथ थी, इस पर दीता ने फोन काट दिया। इसके बाद गायत्री के पास 25 फरवरी को अंबामाता पुलिस का फोन पहुंचा और बताया कि आदित्या का शव फतहसागर झील से बरामद हुआ है। गायत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि आदित्या को तैरना नहीं आता था, वह बचाने के लिए भी पानी में नहीं कूदती। संदेह है कि उसकी हत्या कर पानी में फेंक दिया गया हो।

दीता बता रहे हैं यह कहानी

सूरजपोल थाने में दर्ज करायी गुमशुदगी में दीता ने बताया है कि उनकी बेटी आस्था की बीमारी के चलते काफी ज्यादा तबियत खराब हो गयी थी। इस पर वे 23 फरवरी को बेटी को सलूंबर से उदयपुर निजी हॉस्पिटल लेकर आए थे, साथ में सविता और आदित्या भी आयी थीं। यहां निजी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने बेटी आस्था की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।

दीता ने बताया वह और सविता मृत बेटी आस्था का शव लेकर गांड़ी से डूंगरपुर के बिच्छीवाड़ा गांव लौट रहे थे, साथ में आदित्या भी मौजूद थी। तभी सविता ने उदियापोल बस स्टैंड के पास वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर गाड़ी रूकवायी और आदित्या के साथ गाड़ी से उतर गयी, इसके बाद दोनों ही लौटकर नहीं आयीं। काफी तलाश के बाद नहीं मिली तो मैंने सूरजपोल थाने जाकर पत्नी सविता और आदित्या की गुमशुदगी दर्ज करवायी थी। udaipur murder allegations in suicide mystery: aditya sister alleges lecturer savita husband dita

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: aditya sister alleges lecturer savita husband ditaar live newscollege lecturers suicide with her colleague in Fatehsagarcrime in udaipurdead body found in fatehsagar lake udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur murder allegations in suicide mysteryudaipur murder allegations in suicide mystery aditya sister alleges lecturer savita husband ditaUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur suicide case

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .