जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सीबीआई की टीम ने डीआरडीओ में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। सीबीआई ने जयपुर में दो और दिल्ली में एक ठिकाने पर छापेमारी कर कुछ फर्जी नियुक्तिपत्र सहित अन्य दस्तावेज और डिजीटल दस्तावेज बरामद किए हैं। सीबीआई ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CBI bust DRDO job fraud gang raid in jaipur and delhi
सीबीआई के अनुसार गिरोह ने फर्जी ट्रेनिंग सेंटर तक खोल रखा था। गिरोह डीआरडीओ में पीओन, क्लीनर और मल्टी टास्क स्टाफ एमटीएस के पदों पर भर्ती कराने का आश्वासन देकर युवाओं से 5 से 10 लाख रूपए ठग रहे थे। एक अभ्यर्थी ने गिरोह के सदस्यों से 10 लाख रूपए वसूल भी लिए और उसे ईमेल के जरिए डीआरडीओ का एक फर्जी नियुक्तिपत्र तक जारी कर दिया और अभ्यर्थी को जयपुर में बनाए डीआरडीओ के एक फर्जी ऑफिस पर तीन महीने की ट्रेनिंग पर जाने के लिए कहा। इस गिरोह ने दिल्ली के सदर बाजारमें फर्जी तरीके से डीआरडीओ के नाम से दफ्तर तक खोल रखे थे, जहां बेरोजगार युवाओं को मेडिकल के लिए बुलाया जाता है। CBI bust DRDO job fraud gang raid in jaipur and delhi
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


