जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मदन राठौड़ को एक बार राजस्थान भाजपा की कमान मिल गयी है। वे शनिवार को निर्विरोध पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चुन लिए गए। चुनाव अधिकारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय भाई रूपाणी ने राठौड़ के नाम की घोषणा की। इस पद के लिए मदन राठौड़ के अलावा किसी भी नेता ने आवेदन नहीं किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे। madan rathore re elected rajasthan bjp state president once again
पार्टी कार्यालय पर इस दौरान प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि लोकप्रियता कई बार कई चुनौतियों को लेकर भी आती है। राजस्थान में आपकी सरकार है, संगठन का दायित्व भी रहेगा, यह समय चुनौती वाला होगा। क्योंकि सरकार जब अपनी होती है तो हमें लगता है कि हमने सब कुछ पा लिया। हमें लगता है कि पूरे राजस्थान में हमारा ही बोलबाला है। हम आत्मविश्वास से इतना डूब जाते हैं कि उसके आगे कुछ दिखाई नहीं देता। मुख्यमंत्री के पैर में पैर डालकर हमें लगता है कि संगठन का काम हो गया, लेकिन ऐसा कतई नहीं होता है।
वसुंधरा बोलीं एकजुट, नो गुट, एकमुख होना होगा
एकजुट, नो गुट और एकमुख होना होगा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि मदन राठौड़ का कार्यकाल हमें सफल बनाना है तो एकजुट, नो गुट और एकमुख होकर साथ चलेंगे तो हम जमीन पर अच्छी तरह से संगठन को चला पाएंगे। इधर मदन राठौड़ ने कहा कि यह पद नहीं दायित्व है और इसी के अनुरूप काम करूंगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


