हंगामा होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने दिखाई सख्ती
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा में आज शुक्रवार को विपक्ष के हंगामे के बाद अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस विधायक गोविंदसिंह डोटासरा (कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष) सहित कांग्रेस के छह विधायकों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया है। इसी बीच सदन की कार्यवाही 24 फरवरी सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। (six congress mla including dotasara suspended)
दिन में हुए हंगामे के बाद शाम करीब चार बजे विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। इस दौरान भी प्रतिपक्ष के सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करते रहे। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने विपक्ष के विधायक गोविंद सिंह डोटासरा (कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष) , रामकेश मीणा, विधायक हाकिम अली खान, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गेसावत और संजय कुमार को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव रखा।(six congress mla including dotasara suspended )
कांग्रेस के विधायक सदन में ही धरने पर बैठ गए
विपक्ष के छह विधायकों के निलंबन का प्रस्ताव पारित होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने जैसे ही निलंबन की घोषणा की उसी दौरान विपक्ष के विधायक सदन में भी धरने पर बैठ गए। विपक्ष ने इस कार्यवाही को एक तरफा बताते हुए विरोध भी जताया। six congress mla suspended rajasthan vidhansabha
यह भी पढ़े : सदन में इसलिए हुआ हंगामा
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


