उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बीती रात जयपुर सहित प्रदेश में कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। इधर दिन के तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान अभी से 35.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंंच चुका है। (Rain in Rajasthan)
मौसम विभाग के अनुसार बीती रात लालसोट (दौसा) में 3 मिलीमीटर बारिश हुई। सांगानेर तहसील जयपुर 2,फागी 2,जयपुर एयरपोर्ट 1.6,टोंक वनस्थली 1,गंगापुर 1 और चुरू तहसील मुख्यालय पर 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इनके अलावा प्रदेश में कुछ जगह बूंदाबांदी हुई। इन क्षेत्रों में बारिश होने और हवा चलने से वातारण में हल्की ठंडक हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भी प्रदेश के कुछ भागों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।(Rain in Rajasthan)
दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी
राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से उपर पहुंच चुका है। उदयपुर सहित प्रदेश में कुछ जगह तापमान औसत सामान्य से अधिक दर्ज हो रहे है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री हो चुका है ऐसे में यहां गर्मी का असर अभी से तेज हो गया है। उदयपुर में रात का तापमान 15 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है जबकि दिन का तापमान 30 डिग्री पार होने से धीरे धीरे दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


