AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुसी, दो दंपत्ति, चालक सहित 5 की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
February 18, 2025
Reading Time: 1 min read
five died in car truck accident in dausa highway when pilgrims returning from mahakumbh prayagraj


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दौसा,(एआर लाइव न्यूज)। दौसा जिले में जयपुर बाईपास पर मंगलवार सुबह एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, हादसे में कार सवार दो दंपत्ति, कार चालक सहित पांच की मौत हुई है, वहीं तीन लोग घायल हैं। कार सवार लोग प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया और शवों को मोरचरी शिफ्ट कर परिजनों को सूचना दी। ट्रक चालक और मेकेनिक भी घायल हुए हैं। five died in car truck accident in dausa

पुलिस ने बताया कि कार में एक ही परिवार के पांच लोग और एक कार ड्राइवर कुल 6 लोग थे। हादसे में कार सवार टोंक जिले के देवली निवासी पति-पत्नी मुकुट बिहारी चंद, गुड्डी देवी, पति-पत्नी राकेश सोनी, निधि और सवाईमाधोपुर निवासी ड्राइवर नफीस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार दीपेश परवानी गंभीर घायल हैं। ये सभी मंगलवार सुबह प्रयागराज महाकुंभ से वापस घर लौट रहे थे। वहीं एक ट्रक तकनीकी खामी के कारण हाईवे पर रोड किनारे खड़ा था, जिसे ट्रक ड्राइवर और मैकेनिक ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान कार चालक को झपकी आने से उसका नियंत्रण खो गया और कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।

कार में गैस किट होने से वाहनों का आवागमन रोका, लंबा जाम लगा

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कार में गैस किट है, ब्लास्ट होने के अंदेशे से पुलिस ने तत्काल हाईवे पर वाहनों की आवागमन रोक दिया। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घायलों और मृतकों को बड़ी मशक्कत से कार से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाया और इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsdausa newsfive died in car truck accident in dausafive died in car truck accident in dausa highway when pilgrims returning from mahakumbh prayagrajlatest news in hindiRajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .