एआर लाइव न्यूज। जैसलमेर जिले के सीमावर्ती नाचना गांव में मिले एक जिंदा बम से ग्रामीण काफी दहशत में थे, भारतीय सेना के जवानों ने स्थानीय प्रशासन के साथ सामंजस्य स्थापित कर बम को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर उसका निस्तारण करने की कार्रवाई की। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। unexploded bomb found in nachna jaisalmer, indian army Battle Axe Division Tuskers demolishing that bomb
जानकारी के अनुसार बम को डिफ्यूज कर निस्तारण करने का ऑपरेशन भारतीय सेना के बैटल एक्स डिवीजन के टस्कर्स द्वारा की गयी है। जिंदा बम के गांव में मिलने की खबर जैसे ही ग्रामीणों में फैली सभी काफी दहशत में थे। स्थानीय प्रशासन ने भारतीय सेना को सूचित किया, इस पर भारतीय सेना ने स्थानीय प्रशासन से को-ऑर्डिनेट कर मोर्चा संभाला। मौके पर पहुंचकर बम को सुरक्षित तरीके से डिमोलिश किया। इस दौरान ग्रामीणों ने काफी तेज धमाके की आवाज भी सुनी, हालांकि जब उन्हें जानकारी दी गयी कि बम का निस्तारण कर दिया गया है, तो सभी ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

unexploded bomb found in nachna jaisalmer, indian army Battle Axe Division Tuskers demolishing that bomb
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


