AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर रीको में चार वर्ष एक्सईएन रहे दीपक मित्तल पर एसीबी छापा: करोड़ों की संपत्ति, 16 भूखंड मिले

Lucky Jain by Lucky Jain
February 16, 2025
Reading Time: 2 mins read
ACB raid on PWD ExEn Deepak Mittal who worked in Udaipur RIICO found property in crores earned by corrupt practices


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • दीपक मित्तल के उदयपुर, जोधपुर, जयपुर, फरीदाबाद स्थित घर, कार्यालय सहित अन्य ठिकानों और संपत्तियों पर सर्च ऑपरेशन जारी
  • वर्तमान में दीपक मित्तल जोधपुर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हैं

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने रविवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में जोधपुर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन दीपक मित्तल पर छापा मारा है। एक्सईएन दीपक मित्तल ने उदयपुर RIICO का 2019 से फरवरी 2024 (करीब चार वर्ष) तक अतिरिक्त कार्यभार संभाला है। एसीबी सर्च के दौरान उदयपुर कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र में दीपक मित्तल की पुत्री, पत्नी, परिजनों और खुद के नाम पर कई नामी-बेनामी भूखंडों के दस्तावेज पाए गए हैं। एसीबी टीम ने अब तक दीपक मित्तल के घर से बड़ी मात्रा में कैश, 16 भूंखडों के दस्तावेज बरामद किए हैं। 4 करोड़ 2 लाख 14 हजार 395 रूपए की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित करना पाया गया है। ACB raid on PWD ExEn Deepak Mittal who worked in Udaipur RIICO for four years acb found property in crores earned by corrupt practices

ACB raid on PWD ExEn Deepak Mittal who worked in Udaipur RIICO found property in crores earned by corrupt practices

छह ठिकानों पर चल रहा है सर्च ऑपरेशन

एसीबी के अनुसार दीपक मित्तल पुत्र बिजेन्द्र कुमार मित्तल वर्तमान में जोधपुर पीडब्लयूडी के विधुत खण्ड-द्वितीय में अधिशाषी अभियंता हैं और 2019 से फरवरी 2024 तक करीब चार वर्ष उन्होंने रीको उदयपुर का एडीशनल चार्ज संभाला है। एसीबी को दीपक मित्तल के आय से अधिक संपत्ति होने की गोपनीय जानकारी मिली। तथ्यों की पड़ताल के दौरान दीपक मित्तले के जयपुर, उदयपुर, अजमेर व ब्यावर में कुल 16 भूखण्ड क्रय करने व निमार्ण में करोड़ों रूपये व्यय करने की जानकारी मिली।

इस पर एसीबी ने मामला दर्ज कर न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर आज रविवार को एसीबी की छह टीमों ने दीपक मित्तल के जयपुर, उदयपुर, अजमेर व ब्यावर और फरीदाबाद स्थित घर, ऑफिस, संपत्तियों सहित अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। फरीदाबाद में दीपक मित्तल के भाई का घर है, एसीबी को जानकारी मिली कि दीपक मित्तल ने अवैध तरीके से अर्जित आय को भाई के घर पर भी लगाया है।

वैध आय से 203 प्रतिशत अधिक परिसंपत्तियां मिली

एसीबी पड़ताल में अब तक दीपक मित्तल से बड़ी मात्रा में कैश, 16 भूखंडों के दस्तावेज सहित अन्य संपत्तियां मिली हैं। अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि अधिकारी दीपक मित्तल द्वारा राजकीय सेवा में नियुक्त होने से अब तक 4 करोड़ 2 लाख 14 हजार 395 रूपए की की परिसंपत्तियां वैध आय से अधिक अर्जित की हैं, जो कि वैध आय से 203 प्रतिशत ज्यादा हैं। ACB raid on PWD ExEn Deepak Mittal

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ACB raid on PWD ExEn Deepak MittalACB raid on PWD ExEn Deepak Mittal who worked in Udaipur RIICO found property in crores earned by corrupt practicesACB RajasthanACB Udaipuranty corruption bureauanty corruption bureau rajasthanar live newsdeepak mittal ExEn PWD JodhpurDeepak Mittal RIICO OfficerJodhpur ACBjodhpur newsJodhpur PWD ExEn Deepak Mittaljodhpur rajasthanlatest news in hindiRajasthanrajasthan acbrajasthan newsRIICOriico udaipurudaipurudaipur ACBUdaipur newsudaipur news updateUdaipur RIICO Deepak mittal

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .