नगर निगम की बड़ी कारवाई
उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। नगर निगम ने आज शुक्रवार सुबह शहर के देहलीगेट क्षेत्र में बड़ी कारवाई करते हुए एक व्यवसायिक कॉम्पलेक्स को सीज कर दिया। बीएन कॉलेज के सामने गोविंदपुरा में भी एक बिल्डिंग सीज की गई। बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने पर यह कारवाई की गई है। (nagar nigam udaipur)
निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि देहलीगेट-शास़्त्री सर्कल मार्ग पर मेहता चैंबर का 63,05,065 रूपए नगरीय विकास कर बाकी चल रहा था। रेवंत मेहता को टैक्स जमा करवाने नोटिस भी जारी किया गया। उसके बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर और सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में मेहता चैम्बर को सीज कर दिया गया। इसमें 22 ऑफिस सीज हुए है। (nagar nigam udaipur)

पीजी हॉस्टल और व्यवसायिक गतिविधियां चला रहे, टैक्स देने का नाम ही नहीं
निगम आयुक्त ने बताया कि बीएन कॉलेज के सामने गोविंदपुरा में अर्पित लोढ़ा की बिल्डिंग भी सीज की गई। इस भवन में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होने के साथ ही पीजी हॉस्टल भी चल रहा था। अर्पित लोढ़ा का नगर निगम में 6,05,669 रूपए नगरीय विकास कर बाकी चल रहा है। नोटिस देने के बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज सीज की कारवाई की गई।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


