AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हिन्दुस्तान जिंक की S&P ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2025 में टॉप 1% रैंकिंग

Lucky Jain by Lucky Jain
February 14, 2025
Reading Time: 1 min read
Hindustan Zinc Secures Top 1% Ranking in S&P Global Sustainability Yearbook 2025


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कंपनी की लगातार दूसरे वर्ष शीर्ष 1 प्रतिशत रैंकिंग में : हिंदुस्तान जिंक 62 उद्योग क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर शीर्ष 66 कंपनियों में शामिल

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक को एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2025 में शामिल कर शीर्ष 1 प्रतिशत रैंकिंग दी गयी है। यह कंपनी का लगातार 8वां समावेश और शीर्ष 1 प्रतिशत की लगातार दूसरी रैंकिंग है। Hindustan Zinc in S&P Global Sustainability 2025 : Hindustan Zinc Secures Top 1% Ranking in S&P Global Sustainability Yearbook 2025

यह हिन्दुस्तान जिंक की एसएंडपी ग्लोबल कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट सीएसए 2024 में लगातार दूसरे वर्ष दुनिया की सबसे सस्टेनेबल मेटल और माइन कंपनी के रूप में हाल ही में मान्यता के बाद है। प्रतिष्ठित एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक में शामिल कंपनियों का चयन एसएंडपी ग्लोबल कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट सीएसए 2024 में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। इस मान्यता हेतु कंपनियों को अपने उद्योग के शीर्ष 15 प्रतिशत में रैंक और अपने क्षेत्र में उच्चतम स्कोर वाली कंपनी के 30 प्रतिशत में सीएसए स्कोर हासिल किया है। 62 उद्योगों में मूल्यांकन की गई 7690 कंपनियों में से केवल 780 कंपनियों ने इस वर्ष की ईयरबुक में स्थान मिला है।

वर्ष 2020 की तुलना में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन तीव्रता में 14% की कमी आयी

हिंदुस्तान जिंक 2050 या उससे पहले नेट जीरो हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने जलवायु कार्रवाई रोडमैप में आगे बढ़ते हुए कंपनी ने आधार वर्ष 2020 की तुलना में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन तीव्रता में 14 प्रतिशत की कमी हासिल की है। जबकि प्रत्येक वर्ष उत्पादन में वृद्धि हुई है। हिंदुस्तान जिंक 2027 तक अपनी कुल बिजली आवश्यकता के 70 प्रतिशत से अधिक रिन्यूएबल योगदान को बढ़ाने की योजनाओं बड़े कदम उठा रहा है और 530 मेगावाट स्रोत के लिए चैबीसों घंटे बिजली वितरण एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों एसडीजी के अनुरूप कंपनी वर्तमान में 2.41 गुना वॉटर पॉजिटिव है। इसने वित्त वर्ष 20 की तुलना में शुद्ध जल की निकासी में 8.67 प्रतिशत की कमी दर्ज की है।

सस्टेनेबिलिटी हमारे व्यवसाय के मूल में है: अरुण मिश्रा

इस उपलब्धि पर कंपनी सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक के शीर्ष 1 प्रतिशत कंपनियों में शामिल होना सस्टेनेबिलिटी के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सस्टेनेबिलिटी हमारे व्यवसाय के मूल में है और जैसे-जैसे दुनिया कम कार्बन अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रही है, हमारे जिंक और सिल्वर की इस बदलाव को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

यह उपलब्धियां भी जिंक के नाम

  • कंपनी का व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो देश में पहला ऐसा उत्पाद है जिसे पर्यावरण उत्पाद घोषणा सत्यापित किया गया है।
  • कंपनी को वॉटर सिक्योरिटी और क्लाईमेट चेंज में अपने अनुकरणीय प्रयासों के लिए कार्बन डिस्क्लोजर प्रोजेक्ट (सीडीपी) से प्रतिष्ठित लीडरशिप बैंड (ए) पदनाम मिला है।
  • वेदांता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान जिंक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जिंक और तीसरी सबसे बड़ी सिल्वर उत्पादक है।
  • कंपनी 40 से अधिक देशों को आपूर्ति करती है और भारत में प्राथमिक जिंक बाजार में इसकी हिस्सेदारी लगभग 75 प्रतिशत है।
  • मेटल और माइनिंग उद्योग में अग्रणी उद्योग के रूप में हिन्दुस्तान जिंक एक सस्टेनेबल भविष्य के लिए ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन के लिए आवश्यक धातुएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newshindustan zincHindustan Zinc Secures Top 1% Ranking in S&P Global Sustainability Yearbook 2025HZLHZL Udaipurlatest news in hindinational newsS&P Global Sustainability Yearbook 2025udaipurUdaipur newsudaipur news updatevedanta group Hindustan Zincvedanta group hindustan zinc in S&P Global Sustainability

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .