नगर निगम ने हरिदास जी की मगरी क्षेत्र में समाज के गार्डन पर भी सीज की कार्रवाई की
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने पर नगर निगम ने गुरूवार को सबसिटी सेंटर में एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की दुकानों के साथ ही हरिदास जी की मगरी क्षेत्र में समाज के गार्डन पर भी सीज की कार्रवाई की गई।(udaipur nagar nigam ud tax)
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि भगवती गोल्ड ट्रांसपोर्ट 6 ए सबसिटी सेंटर, ए ब्लॉक का वर्ष 2007 से 2024 तक का कुल 765299 रूपए का नगरीय विकास कर बकाया चल रहा है। टैक्स जमा करवाने का निगम ने नोटिस भी जारी किया, उसका भी जवाब नहीं दिया गया, न टैक्स जमा करवाया। इस पर आज सात दूकानें सीज कर दी गई। हरिदास जी की मगरी क्षेत्र में कचेली तेली समाज के गार्डन पर भी सीज की कार्रवाई की गई।। समाज का 3299596 रूपए नगरीय विकास कर बाकी है।(udaipur nagar nigam ud tax)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


