AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कलक्टर का झाड़ोल-फसालिया दौरा: मनरेगा का मेट ब्लैक लिस्टेड

Lucky Jain by Lucky Jain
February 12, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur collector namit mehta surprise inspection of Jhadol-Falasiya area MNREGA mate blacklisted


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एसडीएम-तहसील कार्यालय, छात्रावास, मनरेगा कार्य स्थल का औचक निरीक्षण

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को जिले के आदिवासी बहुल झाड़ोल और फलासिया क्षेत्र में राजकीय कार्यालयों, छात्रावास, मनरेगा कार्यों आदि का औचक निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत मगवास में मनरेगा के तहत समलतीकरण कार्य का निरीक्षण कलेक्टर ने मेट नानालाल से कार्यस्थल पर नियोजित श्रमिकों, उनकी टास्क, मैजरमेंट आदि के बारे में पूछताछ की, तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। इस पर कलक्टर ने मेट को तत्काल प्रभाव से ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। udaipur collector namit mehta surprise inspection of Jhadol-Falasiya area, MNREGA mate blacklisted

जिला कलक्टर सबसे पहले उपखंड अधिकारी कपिल कोठारी के कार्यालय पहुंचे, वहां क्षेत्र के बारे में जानकारी ली और प्रत्येक सेक्शन में जाकर कार्मिकों से संवाद किया। पंचायत पुनर्गठन कार्य में नियोजित कार्मिकों से पूरे प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की सफाई व्यवस्था तथा फाइलिंग को देखकर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कार्मिकों को सबकुछ सुव्यवस्थित कर फोटोग्राफ्स भिजवाने के लिए पाबंद किया। बाद में उन्होंने उपखंड अधिकारी व विकास अधिकारी को भी क्षेत्र में संचालित कार्यालयों का अवलोकन कर सफाई आदि सुनिश्चित कराने के लिए पाबंद किया।

खेल मैदान विकास के लिए बनाएं प्रस्ताव

कलक्टर ने ग्राम पंचायत मगवास में स्थित स्कूल के खेल मैदान का भी अवलोकन किया। उन्होंने पाली जिले में खेलो पाली मुहिम के तहत तैयार कराए गए खेल स्टेडियमों का उदाहरण देते हुए खेल मैदान विकास के प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत मुख्यालय के सबसे बड़े स्कूल के खेल मैदान को विकसित किया जा सकता है।

छात्रावास से बच्चों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए

फलासिया में संचालित जनजाति आश्रम छात्रावास का भी कलेक्टर ने आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अवगत कराया कि छात्रावास भवन नया बनाने के लिए पुराने भवन को डिस्मेंटल किया जा रहा है, इसलिए छात्रावास फिलहाल सीएचसी के धर्मशाला भवन में संचालित हो रहा है। कलक्टर ने भवन का अवलोकन किया। इसमें भवन छात्र नामांकन के अनुपात में छोटा पाया गया। उन्होंने टीएडी उपायुक्त रागिनी डामोर से दूरभाष पर बात कर छात्रावास के लिए अन्यत्र उपयुक्त भवन तलाश कर बच्चों को वहां शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।

हैंडपंप का सर्वे कराएं

झाड़ोल में कलक्टर ने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। पीएचईडी के सहायक अभियंता ने अवगत कराया कि कुछ गांवों में मानसी वाकल परियोजना से जलापूर्ति हो रही है। शेष गांव हैंडपंपों पर आधारित हैं। हाल ही जलजीवन मिशन में लगभग सभी गांव कवर किए जा रहे हैं, कार्य प्रगति पर है। इस पर जिला कलक्टर ने 24 घंटे में क्षेत्र के सभी हैंडपंप का सर्वे कराने तथा बंद पड़े हैंडपंप को अगले 72 घंटो में दुरूस्त कराकर रिपोर्ट देने के लिए पाबंद किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiudaipurUdaipur collector Namit Mehtaudaipur collector namit mehta blacklisted MNREGA mateudaipur collector namit mehta surprise inspection of Jhadol-Falasiya areaudaipur collector namit mehta surprise inspection of Jhadol-Falasiya area MNREGA mate blacklistedUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .