उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। साहिल बोल्या की स्मृति में आयड़ जैन मंदिर में आयोजित प्रथम रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया।(blood donated camp udaipur)
ललित बोल्या ने बताया कि शिविर में साहिल के परिजनों, मित्रों के साथ ही समाजजनो के सहयोग से कुल 82 युनिट रक्तदान हुआ । इनमें से 40 से अधिक रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर में 13 युवतियों-महिलाओं ने भी रक्तदान किया गया।(blood donated camp udaipur)
रक्तदान का महत्व भी बताया
शिविर में महाराणा भूपाल हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम ने डॉक्टर कैलाश बंसल के नेतृत्व में अपनी सेवाएं दी। शिविर में रक्तदाता युवा वाहिनी की टीम भी सक्रिय रही। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और रक्तदान का महत्व भी बताया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


