AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2025 के दूसरे दिन भारतीय, पॉप और फ्यूजन बैंड ने मचाई धूम

Lucky Jain by Lucky Jain
February 8, 2025
Reading Time: 2 mins read
Vedanta Udaipur World Music Festival 2025 Indian, pop and fusion bands rocked the second day


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कार्नेटिक, फारसी, लोक और समकालीन संगीत के संगम की यूफोरिया, कर्ष काले और पीटर टेगनर, डेलगोचा एन्सेम्बल और अन्य ने दी प्रस्तुति

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक और राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग आयोजित हो रहे वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2025 के दूसरे दिन की शाम को गांधी ग्राउण्ड में विश्व संगीत की जानी मानी हस्तियों की जुगलबंदी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सारंगी ऑर्केस्ट्रा ने पारंपरिक धुनों के साथ शुरुआत की, उसके बाद कुटले खान ने लयबद्ध राजस्थानी लोक कला के अपने सुरो को बुलंद किया तो समृद्ध भारतीय सांस्कृतिक विरासत जीवंत हो उठा। Vedanta Udaipur World Music Festival 2025

Vedanta Udaipur World Music Festival 2025 Indian, pop and fusion bands rocked the second day

रियूनियन आइलैण्ड के ज़िसकासन ने अफ्रीकी, एशियाई और यूरोपीय ध्वनियों को मिलाते हुए क्रियोल प्रभावों को प्रस्तुत किया। रात के सबसे बहुप्रतीक्षित कलाकारों की प्रस्तुति में से एक यूफोरिया ने दर्शकों को उनके हिंदी रॉक एंथम के साथ गाने पर मजबूर कर दिया। दूसरे दिन के कार्यक्रम का समापन हंगरी के रोमानो ड्रोम के साथ हुआ, जिनके ऊर्जावान जिप्सी संगीत ने भारतीय और आधुनिक शैलियों को एक साथ लाकर शाम को एक शानदार अंदाज में समाप्त किया, जिसका दर्शको ने तालियों के साथ खूब साथ दिया। इससे पहले सुबह मांजी का घाट और फतहसागर पाल भी संगीतकारों को लोगों का खूब प्यार और सराहना मिली।

Vedanta Udaipur World Music Festival 2025 Indian, pop and fusion bands rocked the second day

फतहसागर पर कुर्दिस्तान और तुर्की की लोक परंपराएं जीवंत हो उठी

मांजी के घाट पर दर्शकों ने ऋत्विक राजा के भावपूर्ण कार्नेटिक संगीत के साथ सुबह की शांतिपूर्ण शुरुआत का आनंद लिया। इसके बाद ईरान के डेलगोचा एन्सेम्बल ने दर्शकों को रैडिफ परंपरा के माध्यम से फारसी शास्त्रीय संगीत से परिचित कराया।

दोपहर में फतहसागर पाल पर चिज़ाई ने पॉप और फंक के अपने फ्यूजन से वहां मौजूद संगीत प्रेमियों का मनोरंजन किया, जबकि अली डोगन गोनुलतास और उनके कलाकारों ने कुर्दिस्तान और तुर्की की लोक परंपराओं को जीवंत कर दिया। सत्र का समापन कर्ष काले और पीटर टेगनर के साथ हुआ, जिन्होंने अद्वितीय साउंडस्केप के लिए इलेक्ट्रॉनिक और ध्वनिक संगीत का फ्यूजन किया। Vedanta Udaipur World Music Festival 2025

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur World Music Festival 2025Vedanta Udaipur World Music Festival 2025Vedanta Udaipur World Music Festival 2025 Indian pop and fusion bands rocked the second dayWorld Music Festival 2025 udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .