उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भारत सरकार के वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा उदयपुर के भारतीय वन सेवा से सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक इन्द्रपाल सिंह मथारू को कोल माइनिंग एण्ड थर्मल पावर की एक्सपर्ट एप्रसल कमेटी का चेयरमैन मनोनीत किया गया है।(Coal Mining and Thermal Power Appraisal Committee)
केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. अमनदीप गर्ग द्वारा जारी पत्र में मथारू को इस मनोनयन की जानकारी दी गई है। मथारू ने बताया कि इस समिति में विभिन्न प्रदेशों के 13 सदस्य हैं जो विभिन्न कार्य क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं।(Coal Mining and Thermal Power Appraisal Committee)
पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदान करेगी यह समिति
यह समिति समस्त भारत के कोयला खनन एवं थर्मल पावर प्लांट के पर्यावरणीय सबंधी बिन्दुओं का मूल्यांकन कर तदनुसार पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदान करेगी। मथारू इस पद पर मनोनीत होने वाले राजस्थान से भारतीय वन सेवा के पहले अधिकारी हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


