AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2025 का आगाज: पॉप सिंगर सुकृति और प्रकृति की परफॉर्मेंस पर झूमे लोग

Lucky Jain by Lucky Jain
February 7, 2025
Reading Time: 2 mins read
Vedanta Udaipur World Music Festival 2025 starts with singers performance


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पहले दिन सारंगी ऑर्केस्ट्रा, अल्जीरियाई ब्लूज-रॉक बैंड तिविजा, पॉप जोड़ी सुकृति.प्रकृति कक्कड़ और ग्रैमी पुरस्कार विजेता डोबेट गनहोरे जैसे बेहतरीन कलाकारों ने दी प्रस्तुति

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2025 का आगाज उदयपुर के गांधी ग्राउंड में देश विदेश की जाने माने संगीत कलाकारों की प्रस्तुति के साथ हुआ। भारतीय लोकगीत, बॉलीवुड धुनों और वैश्विक लय के साथ तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत हुई। हिन्दुस्तान जिंक और राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग और सहर द्वारा परिकल्पित इस महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क है। कार्यक्रम में विश्व स्तरीय संगीत और दर्शकों को संस्कृतियों के बीच संगीत की यात्रा का वहां मौजूद हर संगीत प्रेमी ने प्रस्तुतियों के साथ सुर और ताल मिलाकर आनंद लिया। Vedanta Udaipur World Music Festival 2025

शाम की शुरुआत यार मोहम्मद लंगा और उनके सारंगी ऑर्केस्ट्रा के साथ हुई, जिसमें राजस्थान की लोक परंपराओं और सारंगी की मधुर स्वरों से रूबरू कराया। मंच पर उत्तरी अफ्रीकी स्वाद लाते हुए, अल्जीरियाई ब्लूज-रॉक बैंड टिवीज़ा ने बर्बर और चाबी प्रभावों से प्रभावित ऊर्जावान लाइव परफोरमेंस दी। सोफियाने बेलाइड के नेतृत्व में, रॉक और रेगिस्तानी ब्लूज के मिश्रण ने दर्शकों को माघरेब की कहानी कहने की परंपराओं से परिचित कराया।

ग्रैमी पुरस्कार विजेता डोबेट ग्नाहोरे का इलेक्ट्रिफाइंग अफ्रोपॉप रहा मुख्य आकर्षण

बॉलीवुड संगीत से जोड़ते हुए, कनिका कपूर और मशहूर पॉप जोड़ी सुकृति और प्रकृति कक्कड़ ने फिल्मी और समकालीन पॉप संगीत के अपने विशिष्ट मिश्रण के साथ दर्शकों को बांधे रखा, जिससे सर्द रात में भी लोगों में जोश भर दिया। शाम का मुख्य आकर्षण ग्रैमी पुरस्कार विजेता डोबेट ग्नाहोरे का इलेक्ट्रिफाइंग अफ्रोपॉप की प्रस्तुति थी। उनकी प्रभावशाली मंच उपस्थिति, डायनेमिक डांस मूव्ज़ और स्फुर्ति से भरपूर लय ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। तिविजा, डोबेटग्नाहोरे और राजस्थान के मूल सारंगी ऑर्केस्ट्रा जैसे वैश्विक और भारतीय प्रभावों का सहज मिश्रण पर संगीत प्रेमियों के कदम थिरक उठे।

वर्ल्ड म्यूजिक और इंडियन म्यूजिक के सहज मिश्रण ने किया मंत्रमुग्ध

फेस्टिवल के उद्घाटन अवसर पर सहर के संस्थापक-निदेशक संजीव भार्गव ने कहा कि पहले दिन वास्तव में उस सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया गया, जिसके लिए हम इस फेस्टिवल के माध्यम से प्रयास कर रहे हैं। इसमें तिविजा, डोबेटग्नाहोरे और राजस्थान के मूल सारंगी ऑर्केस्ट्रा जैसे वैश्विक और भारतीय प्रभावों का सहज मिश्रण दिखाया गया। एक मंच पर विभिन्न संगीत जगत को एक साथ लाना यही बात हमारे फेस्टिवल को अद्वितीय बनाती है।

शुभारंभ के अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने कहा किए संगीत और संस्कृति में विविध दृष्टिकोण को सुंदर लय में एकजुट करने की अनूठी क्षमता है। वैश्विक संगीत को राजस्थानी लोक संगीत के साथ जोड़ने के साथ ही यह पहले से ही स्पष्ट है कि हिन्दुस्तान जिंक और वेदांता युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और मंच का अवसर प्रदान कर संगीतए कला और संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

8 और 9 फरवरी को इन स्थानों पर ये सिंगर और बैंड की होगी परफॉर्मेंस

vedanta udaipur world music festival

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newshindustan zinclatest news in hindipop singer sukriti and prakriti kakar in udaipurpop singer sukriti and prakriti kakar performance in Vedanta Udaipur World Music Festival 2025Rajasthanrajasthan newsrajasthan tourism department udaipurseher indiaudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur World Music Festival by seher indiaVedanta Udaipur World Music Festival 2025Vedanta Udaipur World Music Festival 2025 starts with singers performance

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .