AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में औसत से नीचे आया रात का पारा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 6, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur winter tempreture in december


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोटा व जयपुर संभाग में शीत लहर का असर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हाल ही में प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश से तापमान में गिरावट का दौर जारी है। उदयपुर में न्यूनतम तापमान एक बार फिर औसत से नीचे आ गया है जबकि बीती रात कोटा और जयपुर संभाग में शीत लहर दर्ज की गई।(udaipur Rajasthan weather)

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात उदयपुर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत न्यूनतम तापमान से 2.5 डिग्री कम है। उदयपुर में अधिकतम तापमान भी औसत से 2.6 डिग्री पर आ गया है। इस कारण रात के साथ ही दिन में भी सर्दी का असर तेज हुआ है। सर्दी तेज होने से सुबह शाम बाजारों के साथ ही उदयपुर में पर्यटन स्थलों पर भी असर नजर आ रहा है।(udaipur Rajasthan weather)

सर्दी का असर बना रहेगा

प्रदेश में अगले 48 घंटे के दौरान उत्तरी हवाओं का प्रभाव नजर आएगा। इनके असर से अगले दो तीन दिन न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी। इस दौरान कहीं कहीं शीत लहर प्रभावी रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आगामी 10 फरवरी के बाद राजस्थान के कई क्षेत्रों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsCold wave in Kota and Jaipur divisionscold wave in rajasthanlatest news in hindiMinimum temperature below average in Udaipurrajasthan newsrajasthan weather forecastRAJASTHAN WEATHER UPDATEudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur rajasthan india daily weatherudaipur Rajasthan weather updateweather forecast rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .