AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में 7 फरवरी से वेदांता वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवलः 15 देशों के 22 बैंड्स करेंगे परफॉर्म

Lucky Jain by Lucky Jain
February 5, 2025
Reading Time: 1 min read
Vedanta Udaipur World Music Festival 2025 will held on 7th to 9th feb 22 bands of 15 countries will perform


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुबह, दोपहर, शाम उदयपुर की फिजाओं में घुलेगा संगीत :

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में दो दिन बाद 7 फरवरी से वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2025 की शुरुआत होने जा रही है। राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग और हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से सहर संस्था की ओर से आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय फेस्टिवल में 15 देशों के 22 से अधिक बैंड्स और आर्टिस्ट परफॉर्म करेंगे। आज बुधवार को हिंदुस्तान जिंक मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम में हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरूण मिश्रा और सहर के संस्थापक निदेशक संजीव भार्गव ने उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2025 के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। Vedanta Udaipur World Music Festival 2025

हिंदुस्तान जिंक सीईओ अरूण मिश्रा ने बताया कि वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का यह सातवां संस्करण आयोजित होगा। उदयपुर के संगीत प्रेमियों की मौजूदगी ने इस फेस्टिवल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान दिलायी है। मैं चाहूंगा कि उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल दुनिया के टॉप 10 म्यूजिक फेस्विटल में शुमार हो। इस वर्ष का फेस्टिवल राजस्थान के भूले-बिसरे वाद्य यंत्रों और परंपराओं को समर्पित है। यह एक वैश्विक संगीत मंच होगा जहां संगीत के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों का आदान-प्रदान होगा। म्यूजिक फेस्टिवल शब्दों की सीमाओं से परे है, जहां शब्द समझ आएं या नहीं, लेकिन संगीत की भाषा मनभावन होगा ही।

9 फरवरी को गांधी ग्राउंड में होगी सिंगर शान की लाइव परफॉर्मेंस

सहर के संस्थापक निदेशक संजीव भार्गव ने बताया कि फेस्टिवल में आमजन का प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। 15 देशों के 22 से अधिक बैंड्स परफॉर्म करेंगे। अर्जेंटीना, ईरान, स्वीडन, स्पेन, आइवरी कोस्ट, कुर्दिस्तान, जर्मनी, हंगरी, रियूनियन आइलैण्ड आदि देश के कलाकारों सहित मशहूर शान, कर्ष काले, कनिका कपूर, फरीदकोट, सुकृति – प्रकृति और वेस्टर्न घाट्स सहित अन्य सिंगर और बैंड्स की परफॉर्मेंस होंगी।

म्यूजिक परफॉर्मेंस दिन के बदलते पहर और मूड के अनुसार होंगे। 8 और 9 फरवरी की सुबह 8 से 10 बजे मांजी का घाट पर मेडिटेशन युक्त म्यूजिक के साथ मधुर प्रस्तुतियां होंगी। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक फतेह सागर पाल पर रोमांटिक धुनों के साथ मन को प्रफुल्लित कर देने वाली परफॉर्मेंस होंगी। वहीं सूरज ढलने के साथ ही 7 से 9 फरवरी शाम 6 से रात 10 बजे तक गांधी ग्राउंड में हाईबीट्स पर धमाकेदार परफॉर्मेंस उदयपुर की फिजाओं में जोश भर देगा। Vedanta Udaipur World Music Festival 2025

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: 7th Vedanta Udaipur World Music Festivalar live newslatest news in hindiRajasthanrajasthan newsseher indiatourism department rajasthan governmentudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur World Music Festival 7th editionUdaipur World Music Festival by hindustan zincUdaipur World Music Festival by seher indiaVedanta Udaipur World Music Festival 2025Vedanta Udaipur World Music Festival 2025 will held on 7th to 9th feb 22 bands of 15 countries will perform

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .