जयपुर का पब्लिक टांसपोर्ट : 43 मार्गों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उक्त वाहन पंजीकृत
देवेन्द्र शर्मा, उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर की परिवहन सुविधा पर नजर डाले तो सार्वजनिक परिवहन के लिए परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित 43 मार्गों पर 2424 मिनी बसों के परमिट जारी हैं। साथ ही 41 हजार 913 ऑटो रिक्शा (थ्री-व्हीलर) एवं 45 हजार 508 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। आमजन के लिए सुलभ परिवहन सेवा के साथ ही वाहनों की इस संख्या से ही अनुमान लगाया जा सकता है कि जयपुर की सड़कों पर प्रतिदिन कितनी भीड़ भाड़ की स्थिति बनती होती। jaipur public transport
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में विधायक कालीचरण सराफ द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में बुधवार को स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने परिवहन सुविधा से जुड़े वाहनों की संख्या को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जेसीटीएसएल द्वारा जयपुर शहर में 27 मार्गों पर 200 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त निर्धारित 43 मार्गों पर 2424 मिनी बसों के परमिट जारी हैं जबकि 41913 ऑटो रिक्शा (थ्री-व्हीलर) एवं 45508 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं।
जयपुर शहर में 300 सीएनजी एसी एवं 150 इलेक्ट्रिक बसें और चलेगी
मंत्री ने यह भी बताया कि जयपुर शहर में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में विस्तार करने के लिए 300 सीएनजी चलित एसी मिनी बसों की निविदा प्रक्रिया जारी है। इसके अतिरिक्त पीएमई बस सेवा योजना में नई 150 इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए भी केन्द्र सरकार के स्तर से निविदा 2 जनवरी 2025 को खोली जा चुकी है। शहरी मामलों के मंत्रालय के मानकों के तहत पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 10 हजार की आबादी पर 6 बसों के हिसाब से 40 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए 2 हजार 400 बसों का प्रावधान है। jaipur public transport
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


