फरवरी के पहले सप्ताह में उदयपुर संभाग में बारिश का भी अलर्ट
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विश्व विख्यात उदयपुर का नजारा आज सुबह बेहद खास रहा। सुबह-सुबह ऐसी तस्वीर पेश हुई कि आसमान से प्रकृति ने लालिमा लिए छतरी तान रखी हो। इधर मौसम विभाग ने फरवरी के पहले सप्ताह उदयपुर संभाग सहित प्रदेश में कई जगह बारिश होने का अनुमान लगाया है। udaipur sunrise बुधवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की निगाहें जब आसमान पर पड़ीं, तो उनकी नजरें आसमान पर टिकी कर रह गई। लोगों ने खुली आंखों से बेहद खूबसूरत दृश्य देखने के साथ ही इस सुंदर नजारें को अपने मोबाइल में भी कैद किया। आमतौर पर मॉर्निंग वॉक के समय ऐसा सुंदर दृश्य देखने को नहीं मिलता है।

रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी
कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पिछले 48 घंटो में तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीती रात उदयपुर में न्यूनतम तानमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 07.5 डिग्री था। तापमान बढ़ने से बीती रात उदयपुर में ठंड का असर भी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान में आंशिक बादल छाए रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है।

2 से 4 फरवरी के दौरान बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने आज बुधवार को मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इसके हिसाब से राजस्थान के कुछ भागों में एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 2 से 4 फरवरी के दौरान सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान उदयपुर, कोटा, अजमेर,जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


