उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर फतहसागर की पाल पर 25 जनवरी से शुरू हुई सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी देखने को लेकर जनउत्साह नजर आ रहा है। पाल पर सेना के टैंक, तोप सहित विभिन्न प्रकार के हथियार देखने आज मंगलवार को सुबह से ही लोगों की लाइनें लगी रही। तोप, मिसाइल लॉन्चर, सेना के व्हीकल के साथ फोटो क्लिक करवाने की ऐसी होड़ नजर आयी कि सैन्य हथियार सेल्फी पॉइंट बन गए। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी सैन्य हथियार देखने फतहसागर की पाल पहुंचे। सैन्य हथियारों को इतने करीब से देखने स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों में भी काफी उत्सुकता नजर आयी। प्रदर्शनी के लिए सेना के यह सभी हथियार जोधपुर, अजमेर, जैसलमेर, बेंगलूरू, मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के सैन्य स्टेशन से उदयपुर लाए गए हैं। indian army weapons and artillery exhibition at fatehsagar pal udaipur
TANK T-90 BHISHMA

130MM M46 MED GUN

TATRA MOUNT ZU 23MM 2B GUN

LIGHT SPECIALIST VEH

ROBOTIC MULE : वीडियो पर क्लिक कर देखें रोबोटिक म्यूल की कदमताल
COMBAT VEH STRELA 10M

ALL TRN VEH

मशीन गन, राइफल्स और सर्विलांस सिस्टम

indian army weapons and artillery exhibition at fatehsagar pal udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


