उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सर्द हवाएं चलने और तापमान में गिरावट के चलते उदयपुर में ठंड का असर फिर तेज हो गया है। बीते 48 घंटों में ही उदयपुर के न्यूनतम तापमान में 8.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। जबकि शुक्रवार के मुकाबले आज न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री कम है। इससे सर्दी बढ़ने का अनुमान लगाया जा सकता है।(weather udaipur Rajasthan)
मौसम विभाग के अनुसार बीती रात उदयपुर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस था जो कि औसत न्यूनतम तापमान से 2.1 डिग्री कम है। एक दिन पहले न्यूनतम तानमान 09.6 डिग्री था जबकि 23 जनवरी को उदयपुर का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री था। उदयपुर में अधिकतम तापमान भी औसत से 2.6 डिग्री नीचे होने से रात के साथ ही दिन में भी सर्दी का असर तेज हुआ है। जबकि 22 जनवरी को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री था।(weather udaipur Rajasthan)

बीती रात प्रदेश में माउंट आबू रहा सबसे ठंडा
मौसम विभाग के अनुसार बीती रात राजस्थान में सबसे कम न्यूनतम तापमान 01.8 डिग्री माउंट आबू में दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। यानी प्रदेश भर में एक बार फिर ठंड का असर तेज हो गया है। पूरे राजस्थान में सिर्फ उदयपुर ही ऐसा शहर है जहां बीती रात न्यूनतम तापमान औसत से कम दर्ज हुआ है।

राजस्थान में सर्वाधिक सर्दी वाले स्थान
माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 01.8 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर 5.8, सीकर 3.5, चित्तौड़ 5.3, करौली 3.8, चुरू 4.4, नागौर 3.0, फतेहपुर 3.3 और दौसा में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में इन सभी क्षेत्रों में ठंड का असर फिर से तेज हो गया है। सर्दी का असर तेज होने से सुबह शाम आमजन प्रभावित नजर आने लगा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


