AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

गीतांजली हॉस्पिटल में जटिल ऑपरेशन से मां और नवजात को मिला नया जीवन

Lucky Jain by Lucky Jain
January 23, 2025
Reading Time: 1 min read
geetanjali medical college and hospital udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर। भीलवाड़ा निवासी एक दंपत्ति ने गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के चलते गीतांजली हॉस्पिटल में संपर्क किया। गर्भवती महिला का रक्तचाप 220/160 तक पहुंच गया था, जिसके कारण स्थानीय डॉक्टरों ने तुरंत गीतांजली हॉस्पिटल में उपचार की सलाह दी। यहां पहुंचने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। geetanjali medical college and hospital udaipur

रोगी का इलाज करने वाली टीम में पीडियाट्रिक सर्जन डॉ अपूर्व सिंह, नोनटोलॉजिस्ट डॉ सुशील गुप्ता, प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ भामिनी जाखेटिया, एनेस्थीसिया टीम, ओटी व एनआईसीयू स्टाफ के अनवरत प्रयासों से जच्चा व बच्चा का इलाज किया गया। डॉ. भामिनी जाखेटिया ने बताया कि महिला के गर्भ को 7 माह पूरे हो चुके थे, लेकिन अत्यधिक बढ़े हुए रक्तचाप के कारण कई गंभीर जटिलताएं उत्पन्न हो गई थीं। रोगी असहनीय सिरदर्द से पीड़ित थी, जो बढ़े हुए रक्तचाप का परिणाम था। महिला की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन मां और नवजात, दोनों के लिए अत्यधिक जोखिमपूर्ण था, लेकिन इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

नवजात को मेकोनियम आइलस बीमारी थी

जन्म के बाद नवजात का वजन मात्र 900 ग्राम था और उसे तुरंत वेंटिलेटर पर रखा गया। नवजात विशेषज्ञ डॉ. सुशील गुप्ता और उनकी टीम ने बच्चे का उपचार प्रारंभ किया। जन्म के एक सप्ताह बाद नवजात को पेट संबंधी समस्याएं उत्पन्न हुईं। जांच में यह पाया गया कि बच्चे को मेकोनियम आइलस नामक बीमारी है, जिसमें मल सख्त हो जाता है और उसका निष्कासन संभव नहीं होता। पीडियाट्रिक सर्जन डॉ अपूर्व ने बच्चे की आंत में सर्जरी कर अवरोध को दूर किया और पेट में स्तोमा बनाकर एनआईसीयू में उसकी देखभाल की। चूंकि बच्चा बहुत कम वजन का था, उसे एनआईसीयू में स्टोमा फीड्स के जरिए पोषण दिया गया। जब बच्चे का वजन 2.5 किलो हो गया, तब डॉ अपूर्व की टीम ने स्टोमा बंद करने के लिए दूसरी सफल सर्जरी की गयी।

डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में बच्चे का पोस्ट ऑपरेटिव उपचार किया गया। नवजात को संपूर्ण पोषण प्रदान किया गया, और उसकी आँखों, कानों, मस्तिष्क तथा अन्य अंगों का परीक्षण किया गया। वर्तमान में बच्चा स्वस्थ है, मां का दूध ले रहा है और उसका वजन भी बढ़ रहा है। दस वर्षों के लंबे इंतजार के बाद माता-पिता बनने वाले दंपत्ति ने गीतांजली हॉस्पिटल के डॉक्टरों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsGeetanjali Hospital doctors team save Mother and newborn baby lifeGeetanjali Hospital doctors team save Mother and newborn baby life after complicated surgeryGeetanjali Hospital in udaipurgeetanjali medical college and hospital udaipurGMCH Udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .