10 घंटे बाद भी पैंथर वन विभाग की पकड़ से दूर : रेस्क्यू टीम ने पैंथर के भीड़ के चलते किसी छत या खंडहर नुमा घर में दुबके होने की जतायी संभावना
उदयपुर/सलूंबर,(एआर लाइव न्यूज)। सलूंबर जिला मुख्यालय के मुख्य कस्बे के लोग आज बुधवार सुबह 8 बजे से ही पैंथर की दहशत में है। जिला प्रशासन ने पैंथर मूवमेंट वाले मोहल्ले के लोगों को घरों में रहने और शाम 5 बजे से ही सभी दुकानें बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और वन अधिकारी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। वन विभाग के एसीएफ महेन्द्र सिंह चूंडावत ने बताया कि पैंथर साइटिंग नहीं होने से रेस्क्यू नहीं हो पाया है। टीम मौके पर तैनात है। (Panther in Salumbar)
कस्बे में सुबह 8 बजे एक घर की छत पर पैंथर बैठा हुआ दिखायी दिया, कुछ दूरी पर स्थित दूसरे घर में मौजूद एक लड़की ने पैंथर का वीडियो बना लिया। ,पैंथर एक छत से दूसरी छत पर कूदता हुआ दिखायी दिया। कस्बे में मुख्य बाजार और रिहायशी इलाके में पैंथर होने की सूचना कुछ ही देर में पूरे कस्बे में फैल गयी। देखते ही देखते क्षेत्र में काफी भीड़ इकट्ठी हो गयी। हालांकि तब तक पैंथर ओझल हो चुका था। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उदयपुर से रेस्क्यू टीम सलूंबर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है, लेकिन पैंथर साइटिंग नहीं होने से रेस्क्यू देर शाम तक नहीं हो सका।

सीसीटीवी कैमरे चेक किए, कस्बे में ड्रोन कैमरा उड़ा कर कर रहे पैंथर की तलाश
रेस्क्यू टीम ने पैंथर मूवमेंट देखने के लिए सीसीटीवी कैमरे चेक किए, लेकिन पैंथर कहीं भी निकलते हुए दिखायी नहीं दिया। टीम ने संबंधित क्षेत्र के घरों की छतों पर चढ़कर पैंथर की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं दिखायी दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने संभावना जताई है कि भीड़ इकट्ठी होने के कारण पैंथर कहीं किसी छत या खाली घर में दुबका हुआ है।भीड़ कम होने पर वह बाहर निकल सकता है। इस पर जिला प्रशासन ने सभी दुकानें शाम 5 बजे से बंद करने और लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि भीड़ कम होने से पैंथर बाहर निकले, ताकि उसका रेस्क्यू किया जा सके या वह खुद जंगल की ओर लौट जाए। टीम कस्बे में घरों की छतों पर ड्रोन कैमरा उड़ा कर भी पैंथर की तलाश कर रही है।
क्लिक कर यह भी पढ़ें : बच्चे को कोचिंग के लिए भेज रहे हैं कोटा तो ये खबर जरूर पढ़ लें
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


