AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में 22 जनवरी को फिर बदल सकता मौसम

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 17, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur weather today minimum temperature below than average

udaipur weather today minimum temperature below than average



Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: मावठ की बारिश से बढ़ सकती ठंड

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में ठंड का असर बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी 22 जनवरी को फिर से प्रदेश में मावठ की संभावना जताई है। ऐसे में गणतंत्र दिवस के आसपास ठंड का असर और तेज हो सकता है। बीती रात प्रदेश में कुछ जगह हल्की बारिश हुई, सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया।(Rajasthan mausam)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आगामी 22 जनवरी से प्रदेश में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 21 जनवरी की रात के बाद इसके एक्टिव होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।(Rajasthan mausam)

प्रदेश में कई जगह कोहरे का असर भी बना हुआ है

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। भरतपुर जिले के रारह में 4 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य में कहीं कहीं शीत दिन के चलते दिन में भी ठिठुरन का असर बना हुआ है। तेज ठंड के चलते राजस्थान में कुछ जगह कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में समय में बदलाव किया गया है और कुछ जगह 18 जनवरी तक अवकाश भी घोषित कर दिया गया है। प्रदेश में कई जगह कोहरे का असर भी बना हुआ है। इसका यातायात पर प्रभाव नजर आ रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindimausam udaipurrajasthan mausamrajasthan newsrajasthan weatherudaipurudaipur mausamUdaipur newsudaipur news updateweather report rajasthanweather updateweather update udaipur rajasthanपश्चिमी विक्षोभ

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .