बोलीं – अर्थ की मशीनें और सर्विसेज मेट्रो सिटीज से बेहतर
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अर्थ डायग्नोस्टिक की सिल्वर जुबली के कार्यक्रम श्रृंखला में शुक्रवार को फेमस एक्ट्रेस एंड मॉडल मुग्धा गोडसे ने शिरकत की। उन्होंने अर्थ के डायग्नोटिक्स, एस्थेटिक सेंटर और जिम का विजिट किया। उन्होंने कहा कि यहां मेट्रो सिटी की तुलना में ज्यादा बेहतर और एडवांस टेक्नोलॉजी की मशीनें और सर्विसेज हैं। मुग्धा ने बताया कि उन्होंने मुंबई में टेटू रिमूव करवाया था, जो काफी पेनफुल था, यहां डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि उनके यहां जो एडवांस टेक्नोलॉजी की मशीन हैं, उससे टेटू रिमूव करने के प्रोसेस में दर्द नहीं होगा, मुझे यह जानकारी काफी खुशी हुई है और मैं खुद यहां टेटू रिमूव करवाउंगी। Actress and model Mugdha Godse visited arth Diagnostic and Skin-Fit Center in Udaipur
मुग्धा गोडसे ने कहा आज के दौर में हर व्यक्ति खासकर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है, ऐसे समय में जरूरत होती है स्किन विशेषज्ञ, डॉक्टर, एडवांस टेक्नोलॉजी की मशीनों और बेस्ट सर्विसेज की। अर्थ सेंटर पर लोगों को एक ही जगह पर सबकुछ उपलब्ध है। विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में लिए गए मेडिकल फेशियल हमेशा बेहतर ही होते हैं। मुग्धा गोडसे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बताया और जानकारी दी कि दूरदर्शन भी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म लेकर आ रहा है। डॉ. अरविंदर सिंह और डॉ. दीपा सिंह ने अर्थ डायग्नोस्टिक पर आयीं मुग्धा गोडसे का स्वागत किया। वीडियो पर क्लिक कर सुनिए क्या बोलीं मुग्धा गोडसे : –
डॉ. अरविंदर ने 25 वर्षों की अर्थ की यात्रा पर चर्चा की
अर्थ के सीईओ डॉ. अरविंदर सिंह ने बताया कि 1999 में डॉक्टर राजेंद्र कच्छावा के साथ उदयपुर में डायग्नोस्टिक सेंटर की स्थापना की थी। निरंतर उत्कृष्ट क्वालिटी, आधुनिक तकनीक तथा उच्च कस्टमर केयर द्वारा यह सेंटर जल्द ही उदयपुर का नंबर वन डायग्नोस्टिक सेंटर बन गया। नंबर वन बनना और नंबर वन बने रहने की यात्रा में काफी परिश्रम लगा है। हमने और हमारी टीम ने हमेशा आमजन को बेहतरीन सर्विसेज उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है। मात्र 8 लोगों से शुरुआत कर अभी लगभग 200 के स्टाफ के साथ यह एक सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले सेंटर के रूप में पहचान बनाई। अभी तक एक करोड़ से ऊपर सफलता पूर्वक डायग्नोस्टिक टेस्ट लगाए जा चुके है।
अर्थ की गुणवत्ता को भारतीय क्वालिटी काउंसिल से मान्यता प्राप्त होने के साथ विभिन्न राज्य व राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुए जिसमे राजस्थान के मुख्यमंत्री ए राज्यपाल तथा स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिए अवार्ड उल्लेखनीय है। कुछ वर्षो पूर्व अर्थ में स्किन सेंटर तथा जिम भी स्थापित कर विभिन्न क्षेत्रों में अपना साख का लोहा मनवाया। कार्यक्रम में केंद्र के डायरेक्टर डॉक्टर खुर्शीद अहमद, प्रवीण शर्मा, सत्येंद्र सिंह पंवार और सीडिलिंग ग्रुप के डॉ. हरदीप बक्षी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : अर्थ सेंटर पर आ चुकी हैं अभिनेत्री मधुरिमा तुली


