स्पीकर बिरला की पहल पर विद्यार्थियों के लिए शुरू हुआ स्टूडेंट कनेक्ट प्रोग्राम
कोटा,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में विद्यार्थियों के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। स्पीकर बिरला ने गुरुवार को श्रीनाथपुरम स्थित लॉरेंस मेयो स्कूल से स्टूडेंट कनेक्ट प्रोग्राम के तहत मोबाइल पासपोर्ट सेवा वैन का शुभारंभ किया। जिसके तहत विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज में ही पासपोर्ट बनाने की सुविधा मिल सकेगी। mobile passport seva van in kota
इस पहल के माध्यम से शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विद्यार्थियों को पासपोर्ट के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया को भी सरल और सुलभ बनाया जाएगा। कोटा के बाद मोबाइल पासपोर्ट सेवा वैन प्रदेश के अन्य जिलों में भी शुरू होने की उम्मीद है।

स्टूडेंट्स अपने स्कूल-कॉलेज में ही कर सकेंगे आवेदन
स्पीकर बिरला ने कहा कि अब छात्र-छात्राएं पासपोर्ट बनाने के लिए पासपोर्ट कार्यालय जाने की बजाय अपने विद्यालय या कॉलेज में ही आवेदन कर सकेंगे, जिससे उनका समय बच सकेगा और उन्हें भविष्य में यात्रा, उच्च शिक्षा या रोजगार के लिए पासपोर्ट प्राप्त करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। बिरला ने कहा पहले के मुकाबले पासपोर्ट बनाने के प्रक्रिया कई अधिक सरल हुई है। एक समय था जब अपॉइन्टमेंट के लिए इंतजार करना होता था, जयपुर जाना पड़ता था। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय खुलने से लोगों को काफी फायदा हुआ है।

विशेष मोबाइल वैन की गई है तैयार
विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए पासपोर्ट कार्यालय द्वारा एक विशेष मोबाइल वैन तैयार की गई है। इस वैन के माध्यम से विद्यार्थी आवेदन, बायोमैट्रिक और वेरीफिकेशन सहित अन्य सभी जरूरी प्रक्रियाओं को आसानी से पूरा कर सकेंगे। विद्यार्थियों को अब पासपोर्ट के लिए पासपोर्ट कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पासपोर्ट कार्यालय द्वारा शहर के 20 प्रमुख शिक्षण संस्थानों को चिन्हित किया है, जहां शिविर आयोजित होंगे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


